{"_id":"68de99d786bd2a67e50df6b8","slug":"volunteers-were-informed-about-the-activities-of-the-sangh-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104550-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्वयंसेवकों को संघ के कार्यों की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्वयंसेवकों को संघ के कार्यों की जानकारी दी
विज्ञापन
मेरठ---दौराला में पथ संचलन करते हुए
दौराला। नगर पंचायत दौराला परिसर से स्वयं सेवको ने पथ संचलन निकाला। मुख्य वक्ता विभाग सद्भावना प्रमुख रामदत्त ने स्वयंसेवकों को संघ के कार्यों की जानकारी दी। खंड संचालक प्रताप सिंह के नेतृत्व में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में गणवेश धारण कर स्वयंसेवक शामिल हुए। इस दौरान मनिंदर विहान, हरेंद्र चौधरी, निरंकार सिंह आदि मौजूद रहे।
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर निकाला पथ संचलन
लावड़। संघ के शताब्दी वर्ष व विजयदशमी पर कस्बे में पथ संचलन निकाला गया। कस्बा वासियों ने पुष्प वर्षा कर कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जलालपुर रोड स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज की भगत सिंह शाखा पर किया गया। केशव बलिराम हेडगेवार व माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ओर भारत माता के साथ ही भगवान राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वयंसेवकों ने ध्वजारोहण किया। मुख्य वक्ता जिला संघ चालक डाॅ. धर्म सिंह ने पथ संचलन के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान संघ के दौराला खंड कार्यवाह प्रवीण कुमार, रविंद्र कुमार, गौरव, विपिन आदि मौजूद रहे।