{"_id":"6a6f56fc404ddc79a20200ec","slug":"volunteers-conveyed-the-message-to-stay-away-from-drugs-meerut-news-c-72-1-mct1004-157204-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्वयं सेवकों ने नशे से दूर रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्वयं सेवकों ने नशे से दूर रहने का दिया संदेश
विज्ञापन
सुभारती विश्वविद्यालय में नुक्कड़ नाटक, रैली, पोस्टर प्रदर्शनी का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के अंतर्गत एनएसएस की चार इकाइयों द्वारा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
एनएसएस इकाई-1 के कार्यक्रम अधिकारी राम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से नशे की लत से होने वाले नुकसान को बताया और नशा छोड़ने का संदेश दिया। एनएसएस इकाई-2 के कार्यक्रम अधिकारी निशांत कुमार के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। एनएसएस इकाई-3 के कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त भारत का सामूहिक संकल्प लिया। एनएसएस इकाई-4 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार के निर्देशन में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्वयंसेवकों ने नारों और बैनरों के माध्यम से युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रमों का समन्वय विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमित कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में नशामुक्त युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार, निशांत कुमार, लक्ष्मीकांत शर्मा, डॉ. मनीष पाठक, डॉ. सुनील कुमार, रामप्रकाश तिवारी, कमलेश कुमार मौर्या, हर्षित कुमार, अशोक आदि उपस्थित रहे।