फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vollybal caption reaward

बटावली के चांद को पंजाब सरकार ने दिया महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार

Thu, 11 Jul 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
vollybal caption reaward
बटावली के चांद को पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार से सम्मानित करते हुए। - फोटो : MAWANA
बहसूमा। भारतीय वालीबॉल टीम के पूर्व कप्तान गुरुचंद उर्फ चांद को मंगलवार शाम पंजाब सरकार की ओर से महाराज रणजीत सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह ने ढाई लाख रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गुरुचंद उर्फ चांद बहसूमा के बटावली गांव के रहने वाले हैं। गुरुचंद सिंह के पिता सरदार गुरुवचन सिंह साधारण किसान हैं। पंजाब सरकार द्वारा महाराज रणजीत सिंह अवार्ड मिलने से गुरुचंद सिंह का पूरा परिवार खुशी के मारे फूले नहीं समा रहा है। गांव के साथ-साथ क्षेत्र में भी पंजाब सरकार का सबसे बड़ा अवार्ड प्राप्त होने पर खुशी मनाई जा रही है। चांद ने 2001 में पंजाब पुलिस ज्वाइन की थी। उन्होंने भारतीय टीम के साथ 15 नेशनल एवं 35 अंतराष्ट्रीय मैच खेले। चांद वर्ष 2009-2010 तक भारतीय वालीबॉल टीम का कप्तान रह चुके हैं। चांद ने भारत के लिए पहला मैच 2004 में इटली में खेला था। इसके बाद उनकी कप्तानी में ही भारतीय वालीबॉल टीम ने 24 साल बाद एशियन कप जीता। यह ईरान में खेला गया था। चांद को पंजाब पुलिस की ओर से इससे पूर्व भी प्राइड आफ पंजाब पुलिस अवार्ड मिल चुका है। वर्तमान में चांद ओएनजीसी टीम देहरादून में अधिकारी की रैंक पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed