फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Voices of brotherhood resonated at the Raksha Bandhan get-together, conveying a message of Hindu-Muslim unity.

Meerut News: रक्षाबंधन स्नेह मिलन में गूंजी भाईचारे की आवाज, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश

Sat, 19 Sep 2026 07:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Voices of brotherhood resonated at the Raksha Bandhan get-together, conveying a message of Hindu-Muslim unity.
खरखौदा में लालू चेयरमैन फार्म हाउस में आयोजित रक्षाबंधन इसने मिलन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि (
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। त्यागी समाज साझा विरासत न्यास की ओर से शनिवार को लल्लू सिंह त्यागी फॉर्म हाउस में पारिवारिक रक्षाबंधन स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के गणमान्य लोगों ने शामिल होकर सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, विश्वास और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का अवसर भी है। ऐसे आयोजनों से विभिन्न समुदायों के बीच आपसी संबंध मजबूत होते हैं और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश टोंक, डॉ. कपिल त्यागी और सीमा खान त्यागी रहे। संयोजक महेश त्यागी कौल, डॉ. फुरकान त्यागी और अजय त्यागी तथा सह-संयोजक राहुल त्यागी बिजौली और जितेंद्र त्यागी कैली ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विक्रांत त्यागी स्याना, शाबुर त्यागी, नफीस खान राधना, अब्दुल वहाब असीलपुर, सलमान त्यागी बहड़ौड़ा, डॉ. राहत अली, श्वेता त्यागी, अशरफ त्यागी बड़गांव, अकीदत अली त्यागी जड़ौदा और फरीद त्यागी जिसोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed