फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vm singh said 6 july start famers programme

वीएम सिंह बोले, छह जुलाई से शुरू होगा किसान जागरूकता अभियान 

Sun, 25 Jun 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 25 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
vm singh said 6 july start famers programme
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

उप्र की योगी सरकार गन्ना किसानों के हित में कदम उठाने की बजाय, चीनी मिल मालिकों के पक्ष में खड़ी है। जिस तरह अखिलेश सरकार ने गन्ना किसानों को बकाए पर ब्याज दिलाने की बजाय चीनी मिल मालिकों को ब्याज माफी का लाभ दिया था। ऐसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्य कर रहे हैं। कर्ज माफी के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है। यह बात राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने डी ब्लॉक शास्त्रीनगर के आर्य समाज भवन में किसानों की बैठक में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने किसानों को गन्ने के दाम और बकाए पर ब्याज के आंकड़े बताते हुए कहा कि मोदी और योगी सरकार किसानों से किए वादों को भूल गई है। उप्र में किसानों को मिलने वाले गन्ना बकाया ब्याज पर प्रदेश सरकार चीनी मिल मालिकों के पक्ष में खड़ी है। समय रहते किसान नहीं जागे तो किसानों को उसका अधिकार मिलना बंद हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्ज माफी का जो वादा किया था उसे पूरा किया जाना चाहिए। किसान यदि वोट देना जानते हैं तो अपना अधिकार लेना भी जानता है। किसान को उसका अधिकार दिलाने के लिए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन छह जुलाई से मंदसौर से किसान जागरूकता यात्रा शुरू करेगा। यात्रा मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात महाराष्ट्र और उप्र के कुछ हिस्सों में किसानों को जगाने का काम करेगी। उन्होंने किसानों से एकजुटता का परिचय देने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह, ऊधम सिंह, उपेंद्र सिंह, गुलाम मोहम्मद जोला, भगत सिंह वर्मा सहित पश्चिम उप्र के सभी जनपदों से जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed