{"_id":"5aea1a464f1c1b87028b7b59","slug":"vivi-ko-mile-aath-naye-shikshak","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि को मिले आठ नए शिक्षक, आठ का प्रमोशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि को मिले आठ नए शिक्षक, आठ का प्रमोशन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विवि को आठ नए शिक्षक मिल गए हैं। वहीं आठ शिक्षकों का प्रमोशन हो गया है। बुधवार को विवि में हुई कार्य परिषद की बैठक में इन सभी नामों पर मुहर लगा दी गई।
शिक्षाशास्त्र विभाग में करियर एडवांस स्कीम (सीएएस) के तहत डॉ. विजय जायसवाल एवं डॉ. जगवीर सिंह भारद्वाज का आचार्य पद पर प्रमोशन एवं एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर डॉ. राकेश कुमार शर्मा के चयन की संस्तुति की गई। वहीं मनोविज्ञान विभाग में आचार्य पद पर डॉ. स्नेह लता जायसवाल तथा एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण एनएफएस करने की संस्तुति की गई है। गणित विभाग में आचार्य पद को एनएफएस तथा आचार्य के पद पर सीएएस के तहत डॉ. शिवराज सिंह तथा एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर डॉ. मुकेश कुमार शर्मा के नामों की संस्तुति की गई। जंतु विज्ञान विभाग मेें एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डॉ. नीलू जैन गुप्ता तथा डॉ. बिन्दु शर्मा के चयन की संस्तुति की गई।
अंग्रेजी विभाग में आचार्य के पद पर डॉ. रवींद्र कुमार तथा एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर डॉ. आभा शुक्ला एवं डॉ. विकास शर्मा के चयन की संस्तुति की गई। इतिहास विभाग में आचार्य के पद पर सीएएस के तहत डॉ. अजय विजय कौर, अर्थशास्त्र विभाग में आचार्य के पद को एनएफएस तथा आचार्य के पद पर सीएएस के तहत डॉ. दिनेश कुमार के चयन की संस्तुति की गई। उर्दू विभाग में आचार्य (सीएएस) के पद पर डॉ. मोहम्मद असलम खान और विधि अध्ययन संस्थान में एसोसिएट प्रोफेसर के पद डॉ. विवेक कुमार के चयन की संस्तुति की गई।
विज्ञापन
प्रबंधन संस्थान के वाणिज्य विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर डॉ. त्रिलोचन शर्मा तथा सहायक आचार्य के पद पर डॉ. सुमेधा, अनीता जैन, नेहा गर्ग, प्रिया सिंह, डॉ. मनी गर्ग, डॉ. माधव सारस्वत के चयन की संस्तुति की गई। एससीआरआईटी में सहायक आचार्य के पद पर डॉ. रानू अग्रवाल के चयन की संस्तुति की गई है।
नए कुलपति के लिए सर्च समिति के सदस्य नामित
विवि के कुलपति प्रो. एनके तनेजा का कार्यकाल 3 अगस्त 2018 को पूरा हो रहा है। नए कुलपति के नाम के लिए सर्च समिति में कार्यपरिषद ने सर्व सम्मति से प्रो. मोहन लाल चीपा, पूर्व कुलपति, एमडी विवि अजमेर व पूर्व कुलपति अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विवि भोपाल को सदस्य नामित किया है।
बैठक में ये रहे मौजूद
कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रति कुलपति प्रो. एचएस सिंह, प्रो. बीर सिंह, प्रो. वाई विमला, प्रो. जितेंद्र ढाका, प्रो. अतवीर सिंह, प्रो. प्रतिभा त्यागी, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. अशोक कुमार, कुलसचिव ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव और प्रेस प्रवक्ता प्रशांत कुमार मौजूद रहे।