फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vivek and kajal are winner in 400 hundred meter athlatic

400 मीटर दौड़ में विवेक एवं काजल अव्वल

Tue, 15 Oct 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
vivek and kajal are winner in 400 hundred meter athlatic
माछरा कालेज मे आयोजित 70वें जनपदीय क्रीडा समारोह के शुभारंभ पर ध्वज लेकर मार्च पास्ट करते छात्र-छ? - फोटो : KITHOR
400 मीटर दौड़ में विवेक एवं काजल अव्वल
विज्ञापन

माछरा। चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा में 70 वां जनपदीय क्रीड़ा समारोह का सोमवार को आयोजन किया गया।
चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम प्रशासन रामचंद्र ने सफेद कबूतर, रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर तथा मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्र कुमार सिंह सुमन तथा डीआईओएस गिरजेश कमार चौधरी, प्रधानाचार्य राजेश त्यागी, प्रबंधक डॉ. अशोक त्यागी एवं अमित त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, राधा-कृष्ण झांकी, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य राजेश त्यागी ने बताया कि खेलों को नौ श्रेणी में रखा गया। यहां राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी खुशी मशाल लेकर ट्रैक पर दौड़ीं।
एडीएम प्रशासन रामचन्द्र ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के राणा सहस्त्र कुमार सिंह सुमन ने कहा कि वे शिक्षा के साथ खेलकूद को भी प्रोत्साहन देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षण गिरजेश कुमार चौधरी ने कहा कि खिलाड़ी देश का नाम दुनिया में रोशन कर रहेहैं। कॉलेज प्रबंधक डॉ. अशोक त्यागी ने कहा कि युवा आजकल खेलों में काफी नाम कमा रहे हैं। प्रधानाचार्य राजेश त्यागी ने कहा कि ऐसे आयोजन से छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। माछरा के क्रीड़ा अध्यक्ष उपेंद्र कुमार एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा अध्यक्ष क्षेत्र सरधना सुधीर त्यागी भूनी ने बताया कि बालक वर्ग मे 100 वर्ग दौड़ में नवीन देवनागरी कॉलेज परीक्षितगढ़ प्रथम, शिवम भाटी केवी कॉलेज माछरा द्वितीय तथा निशांत गांधी स्मारक कॉलेज दबथुवा तृतीय रहे। बालक वर्ग 400 मीटर दौड में प्रथम स्थान पर विवेक कुमार मवाना कॉलेज रहे। द्वितीय स्थान पर अर्पित कैथवाड़ी कॉलेज तथा तृतीय शोभित केवी इंटर कॉलेज माछरा रहे। बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर विवेक कुमार मवाना, द्वितीय स्थान पर रोहित कुमार एएस कॉलेज मवाना तथा तृतीय स्थान पर सात्विक मडी कॉलेज रहे। बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर शिवा जेएसएम इंटर कॉलेज रछौती रहे, द्वितीय स्थान पर शाहनवाज पुत्र रियाजुददीन महलका तथा तृृतीय स्थान पर दीपक सैनी केवी इंटर कॉलेज माछरा रहे। बालिका वर्ग 400 मीटर बालिका वर्ग में काजल खेड़ा प्रथम, सानिया माछरा द्वितीय एवं छाया सलावा कॉलेज तृतीय रही।
विज्ञापन

गोला फेंक बालक वर्ग में नीलकांत शर्मा जनता इंटर कॉलेज खेड़ा प्रथम, वंश कैथवाड़ी कॉलेज द्वितीय तथा आदिल सलावा कॉलेज तृतीय रहे। इस दौरान उपप्रधानाचार्य केपीएस तोमर, उपेंद्र कुमार, मनोज शोल्दा, संजीव त्यागी, दीपक त्यागी, ठॉ. राजीव सिंह, दिनेश राणा, नीरज त्यागी, राजेंद्र सिंह, प्राचार्य डॉ. सतीश शर्मा, प्रोफेसर राजीव आत्रेय, चरण सिंह, सुखनंदन त्यागी, बीना त्यागी, उषा त्यागी, अरुणा त्यागी, अरविंद त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed