फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vivaahita ka apharan kar gangrape

विवाहिता का अपहरण कर गैंगरेप

Fri, 05 Jan 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
vivaahita ka apharan kar gangrape
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मवाना निवासी एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरे समुदाय के चार युवकों ने विवाहिता को एक सप्ताह तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो भी बनाई। आरोप है कि शिकायत करने 15 दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

मवाना कस्बा निवासी एक दलित युवक ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। युवक ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला दूसरे समुदाय का एक युवक उसकी पत्नी के साथ काफी समय से छेड़छाड़ करता था। आरोपी युवक  महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालता था। जिससे वह उसके साथ शादी कर सके। 18 दिसंबर को आरोपी ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला का अपहरण कर लिया। बाद में 25 दिसंबर को उसे को बेहोशी की हालत में मेरठ-मवाना रोड पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

रात में पीड़िता घर पहुंची और अपने पति को आपबीती सुनाई। महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक और उसके दो भाइयों व एक रिश्तेदार ने उसको बंधक बनाकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने वीडियो भी बना ली। साथ ही धमकी दी कि यदि घटना के बारे में बताया तो महिला के बच्चों की हत्या कर देंगे। उससे कोरे कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिए। महिला के पति का आरोप है कि उसने 21 दिसंबर को मवाना इंस्पेक्टर को एक शिकायती पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी मंजिल सैनी ने पूरे मामले में इंस्पेक्टर मवाना को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही जांच कर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed