फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vishwamitra asked for Rama and Lakshmana to protect the yajna.

Meerut News: विश्वामित्र ने यज्ञ की रक्षा के लिए श्रीराम-लक्ष्मण को मांगा

Fri, 12 Dec 2025 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Vishwamitra asked for Rama and Lakshmana to protect the yajna.
आदि गुरू शंकराचार्य आश्रम मे चल रही रामकथा में आरती करते ग्रामीण। स्त्रोत:- संवाद
कथावाचक ने महर्षि विश्वामित्र के द्वारा यज्ञ रक्षा के लिए राजा दशरथ के पास श्रीराम-लक्षमण की मांग करने वाला वर्णन सुनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। नंगलामल स्थित आदि गुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम में चल रही नौ दिवसीय श्रीरामकथा के चौथे दिन शुक्रवार को वाचक मुकेश महाराज ने भक्तों को महर्षि विश्वामित्र द्वारा यज्ञ रक्षा के लिए राजा दशरथ के पास श्रीराम-लक्षमण की मांग करने वाला वर्णन सुनाया। उन्होंने भक्तों को बताया कि श्रीराम को विश्वामित्र अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राक्षसों (ताड़का, मारीच आदि) को रोकने के लिए राजा दशरथ के पास गए और उनसे अपने प्राणों से प्यारे पुत्र राम-लक्ष्मण को मांगा। दशरथ पहले तो विचलित हुए, पर वचनबद्धता के कारण उन्हें राम-लक्ष्मण को सौंपना पड़ा। विश्वामित्र राम-लक्ष्मण को लेकर वन की ओर प्रस्थान कर गए। उन्होंने उन्हें विभिन्न प्रकार की विद्या सिखाई और कई राक्षसों का वध कराया। जिससे राम-लक्ष्मण शक्तिशाली बने और दोनों भाइयों ने राक्षसों से यज्ञ व ऋषि मुनियों की रक्षा करके अपने पिता का मान बढ़ाया।

आश्रम संस्थापक स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को राम-लक्ष्मण से प्रेरणा लेते हुए अपने माता-पिता के लिए आज्ञाकारी और आदर्शवादी संतान बनना चाहिए। इस दौरान श्रीओम तोमर, गजेंद्र सिंह, दिव्या तोमर, देव तोमर, भावना सैनी, भाजपा नेता सुमित राणा, अशोक तोमर, धर्मेंद्र खटाना, कृष्ण तोमर, नरेश गोयल, सूबे सिंह, बॉबी शर्मा, महावीर तोमर, सुरेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed