फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vishu murder case: Accused Anas arrested after being shot in encounter

विशु हत्याकांड: आरोपी अनस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2023 02:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 13 Apr 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
Vishu murder case: Accused Anas arrested after being shot in encounter
मेरठ। हस्तिनापुर के पलड़ा गांव में हुए विशु हत्याकांड में बुधवार आधी रात के बाद करीब 1:30 बजे पुलिस ने मुख्य आरोपी अनस को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक पिस्टल और एक बाइक बरामद हुई है। हत्याकांड में एक आरोपी शाहनजीम का नाम सामने आया है, जिस पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। तीसरे शूटर की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रात को मवाना पहुंचे एसएसपी ने बताया कि विशु की हत्या गांव में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर की गई थी। हत्यारोपी से इस घटना में शामिल दूसरे लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है, जो भी आरोपी हैं सभी को गिरफ्तार कर जल्द जेल भेजा जाएगा। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की 6 टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। प्रधान और दूसरे लोगों को जो पीड़ित परिवार ने नामजद किया है उन सभी की भूमिका के बारे में जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। किसी भी बेगुनाह को जेल नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed