फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vishita Garg and Priyanka Emerge Victorious in 'The Rising Star' Season 2

Meerut News: द राइजिंग स्टार सीजन-2 में विशिता गर्ग और प्रियंका ने मारी बाजी

Sat, 18 Apr 2026 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Vishita Garg and Priyanka Emerge Victorious in 'The Rising Star' Season 2
मेरठ। टीपी नगर स्थित देव श्री कॉलोनी में हाल ही में आयोजित द राइजिंग स्टार सीजन-2 नृत्य प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें विशिता गर्ग ने सीनियर ग्रुप में और प्रियंका ने जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता दर्पण कला केंद्र नाट्य संस्थान, डी. जैस वर्ड ऑफ एंटरटेनमेंट और एजी डांस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


सीनियर ग्रुप में गौरिका मित्तल ने द्वितीय और आरना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप में आर्यक गुप्ता द्वितीय और अवनी तृतीय रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। वरिष्ठ रंगकर्मी विनोद कुमार बेचैन भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संचालन अपर्णा चित्तौड़िया ने किया। इसका आयोजन वरिष्ठ कोरियोग्राफर अज्जू और पायल ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लगभग 32 बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ कोरियोग्राफर माधुरी मिश्रा, एकता गुप्ता और डोली मेहरा शामिल थीं। देव श्री कॉलोनी के अध्यक्ष विकास मित्तल, अश्विनी जैन, दीपक मित्तल, अनुज बंसल, स्वीटी जैन और हिमांशी बंसल सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में संगीता मित्तल, सुमित, कुणाल, कार्तिक, माधव, राहुल और संदीप का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed