फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vishal and Ravina were the top winners in the 100m race.

Meerut News: 100 मीटर दौड़ में विशाल और रविना रहे अव्वल

Thu, 02 Oct 2025 04:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
Vishal and Ravina were the top winners in the 100m race.
ऊर्जा विभाग की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं प्रबंध निदेशक
- ऊर्जा विभाग की ओर से कराई गईं खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से बृहस्पतिवार को गांधी जयंती पर चौधरी चरण सिंह विवि के खेल मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर और 5000 मीटर दौड़, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो इवेंट कराए गए।
प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 5000 मीटर दौड़ में देवेंद्र ने प्रथम, पमित कुमार ने द्वितीय, रियाजुद्दीन खान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में सौरभ चौधरी ने प्रथम, चन्द्र प्रकाश ने द्वितीय व आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में मांगेराम ने प्रथम, प्रेम चंद ने द्वितीय व विजय ने तृतीय स्थान पाया। पुरुष वर्ग के 100 मीटर दौड़ में विशाल ने प्रथम, दीपक ने द्वितीय व चंद्र प्रकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रविना ने प्रथम, अरुणा ने द्वितीय और रीटा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रवि कुमार ने प्रथम, मांगे राम ने द्वितीय व प्रेमचंद ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर में देवेन्द्र त्यागी ने पहला, रियाजुद्दीन खान ने द्वितीय व अनीश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में विशाल गिरि ने प्रथम, रिशू शर्मा द्वितीय, रियाजुद्दीन खान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में महेंद्र कुमार ने प्रथम, पमित कुमार ने द्वितीय व देवदत्त ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में अंकित कुमार ने प्रथम, कृष्ण कुमार ने द्वितीय व सौरभ चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में कृष्ण कुमार ने प्रथम, विजय तेवतिया ने दूसरा और सौरभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बच्चों की दौड़ में आरोही प्रथम, आरव द्वितीय और अक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्पोर्ट्स ऑफिसर अलका तोमर, राजेश चौधरी, बिजेंद्र, दिलमणि थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed