फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Virtue is necessary for self-welfare: Bhav Bhushan

आत्म कल्याण के लिए पुण्य जरूरी : भाव भूषण

Thu, 13 Feb 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Virtue is necessary for self-welfare: Bhav Bhushan
हस्तिनापुर। कस्बे में स्थित कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति व समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के चौथे दिन विधानाचार्य नीतेश एवं दीपक शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया। स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य विकास जैन, विकल्प जैन और शांतिधारा करने का सौभाग्य रमेश जैन को प्राप्त हुआ। दीप का प्रज्ज्वलन रमेश जैन, वर्षा जैन ने किया। सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया।
विज्ञापन

भगवान आदिनाथ के पूजन के बाद तीर्थंकरों को 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। 70 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया। विधान के मध्य भाव भूषण महाराज ने कहा कि विधान काम, क्रोध, मद, लोभ से बचाकर सुख की अनुभूति कराने वाला है। हमें कोई भी ऐसा अवसर नहीं छोड़ना चाहिए, जिससे हम अपना आत्म कल्याण न कर सकें। पुण्य के कार्य पहले करने चाहिएं, क्योंकि पाप तो जाने-अनजाने हर क्षण मानव कर रहा है, परंतु सद्कर्म करने के मौके बहुत कम मिलते हैं।
विज्ञापन

विधान का विसर्जन अंशुल जैन व प्रीति जैन ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन सचिन जैन, पूर्वी जैन, आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन अनिल जैन, चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन इंद्रकुमार जैन द्वारा किया गया। प्रश्नमंच के बाद विजेताओं को विपिन जैन, अर्चित जैन व मोनिका जैन की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, आदीश्वर प्रसाद जैन, अनिल कुमार जैन कक्कू, धनप्रकाश जैन, अनिल जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed