फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   viral video: meerut accident, student said, please save me, I do not want to die

Viral Video: ट्रक की चपेट में आई लड़की दो टुकड़ों में कटी, चीखती रही- 'मां प्लीज बचा लो'

Mon, 29 May 2017 03:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 29 May 2017 03:19 PM IST
viral video: meerut accident, student said, please save me, I do not want to die
सड़क हादसे में छात्रा की मौत

मेरठ का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रही दो हिस्सों में एक बेटी बार-बार यहीं कह रही हैं कि आई लव यू मम्मी, प्लीज मुझे बचा लो। 



मेरठ में 24 मई को शास्त्रीनगर में पीवीएस के एल ब्लॉक चौकी के पास एक हादसा हुआ था जिसमें एक दसवीं की छात्रा (कनक) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रोजाना की तरह उसके दादा जी उसे टयूशन छोड़ने जा रहे थे कि तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इतना ही नहीं बल्कि टक्कर लगने से बाइक चालक (दादा) दूर जाकर पड़े, जबकि छात्रा कनक ट्रक के साथ काफी दूर तक घसीटती हुई चली गईं। इस हादसे में जो हुआ, मौके पर आप होते तो देख न पाते...

ट्रक ने बाइक सवार दादा और पोती को कुचल दिया था

viral video: meerut accident, student said, please save me, I do not want to die
सड़क पर तड़पती रही छात्रा

आपको बता दें कि तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दादा और पोती को कुचल दिया था। दिल को दहला देने वाली बात तो यह है कि हादसे में छात्रा कनक के दो हिस्से हो गए। छात्रा ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया, जबकि दादा की हालत गंभीर है। गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा और ट्रक में आग लगाने की कोशिश की। इससे पहले मामला बेकाबू होता कि पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

शास्त्रीनगर एल-14 निवासी जगदीश प्रसाद वर्मा व उनके बेटे सुभाष वर्मा की घर में ओम ज्वैलर्स की दुकान है। शाम 4:15 बजे जगदीश अपनी पोती कनक वर्मा (17) को बाइक से ट्यूशन के लिए शास्त्रीनगर सेक्टर-13 जा रहे थे। 

कनक एमपीजीएस शास्त्रीनगर में कक्षा 10 की छात्रा थी। तेजगढ़ी चौराहा से एल ब्लाक शास्त्रीनगर मार्ग स्थित के ब्लॉक चौकी के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें जगदीश वर्मा दूर जाकर गिरे, जबकि कनक ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गई। कनक के शरीर के दो हिस्से हो गए। यह हादसा जगदीश वर्मा के घर से केवल 100 मीटर की दूरी पर हुआ। दादा पोती की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। 

अस्पताल ले जाते समय कनक ने दम तोड़ दिया था

viral video: meerut accident, student said, please save me, I do not want to die
छात्रा कनक का फाइल फोटो

वहीं कनक की मां राजेश वर्मा भी मौके पर दौड़कर पहुंच गई। अस्पताल ले जाते समय कनक ने दम तोड़ दिया। वहीं लोगों ने ट्रक की घेराबंदी कर ली। गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर को नीचे उतारा और उसको पेड़ से बांधकर पीटा। जानकारी लगते ही मेडिकल और नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कनक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में लोगों ने सराफ जगदीश प्रसाद वर्मा को लोकप्रिय हॉस्पिटल में भर्ती कराए। 

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर शंकर निवासी राजस्थान को लोगों की भीड़ से बचाया और थाने ले आई। लोगों ने ट्रक में आग लगाने का भी प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने कनक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

http://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed