फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   viral video after torcher

अगवा किया, जाति पूछी और वीडियो वायरल कर दी

Thu, 19 Sep 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
viral video after torcher
मेरठ। गुर्जर समाज के एक युवक को रोककर उसकी जाति पूछी गई और फिर पीटा गया। यही नहीं उसकी पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। राजपूत समाज के युवकों पर ये आरोप लगाकर रुहासा गांव के लोगों ने बुधवार को पुलिस ऑफिस और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मामला दौराला थाना क्षेत्र के ग्राम रुहासा का है। गुर्जर नेता कुलदीप गुर्जर के नेतृत्व में एसपी क्राइम रामअर्ज से मिले ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि 16 सितंबर को गांव का ही युवक अंकित मोदीपुरम से अपने गांव लौट रहा था। ऑटो से सकौती उतरकर वह पैदल चलने लगा, तभी जीतपुर गांव के सामने कार सवार आधा दर्जन युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने अंकित को रोककर उसकी जाति पूछी। जैसे ही युवक ने उन्हें बताया कि वह गुर्जर समाज से है तो हमलावर उस पर टूट पड़े। वह उसे कार में डालकर जंगल में ले गए और उसकी पिटाई की। उससे जबरन पैर पकड़वाकर माफी मंगवाई गई और काफी बेइज्जत करते हुए उसकी वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़ित युवक का आरोप है कि जिन युवकों ने उसे पीटा, वह राजपूत समाज से थे और आए दिन गुर्जर समाज के लोगों को पीटने की धमकी दे रहे थे। कुलदीप गुर्जर ने चेताया कि अगर आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो समाज आंदोलन करेगा। वहीं, ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर भी प्रदर्शन कर इस घटना के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि घटना की रिपोर्ट दौराला थाने पर दर्ज कराने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। डीएम को ज्ञापन देकर घटना में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed