फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Viral message secret from Inspector's mobile will open soon, Chief Minister can summon report

यूपी: कोतवाल के मोबाइल से 'वायरल मैसेज' की जल्द खुलेगी पोल, मुख्यमंत्री तलब कर सकते हैं रिपोर्ट

Wed, 18 Jul 2018 06:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 18 Jul 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
Viral message secret from Inspector's mobile will open soon, Chief Minister can summon report
फाइल फोटो

बुलंदशहर डिबाई कोतवाल के सीयूजी नंबर से चैट वायरल होने के मामले में साइबर एक्सपर्ट ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक जांच में ये चैट इंस्पेक्टर परशुराम द्वारा करने के प्रमाण मिल रहे हैं। साइबर एक्सपर्टों का कहना कि कॉल तो हैक हो सकती है। लेकिन व्हाट्सएप हैक कर चैट नहीं हो सकती। इसमें बड़ी पोल खुलेगी। कार्रवाई होनी भी तय है। 

विज्ञापन


मंगलवार को सनसनीखेज मामले की गूंज शासन तक पहुंची तो मेरठ से लखनऊ तक बैठे अधिकारियों में इसे लेकर खलबली मची है। एसएसपी बुलंदशहर ने इसे साइबर क्राइम का मामला बताकर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज करा दी। हालांकि साइबर एक्सपर्ट का दावा कि चैट मोबाइल हैक करके नहीं की जा सकती। अंदेशा है कि यह चैट इंस्पेक्टर परशुराम द्वारा की गई। 
विज्ञापन


वहीं इंस्पेक्टर परशुराम को सस्पेंड कर दिया गया है। लेकिन मामला शांत नहीं हुआ है। पुलिस की मानें तो यह चैट साजिश के तहत कराई गई। एडीजी और एसएसपी पर आरोप लगाने के अलग-अलग मायने भी निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इंस्पेक्टर को मोहरा बनाकर यह खेल खेला गया। इस गंभीर मामले में मुख्यमंत्री भी रिपोर्ट तलब कर सकते हैं। इस मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई होनी तय है। सवाल है कि कार्रवाई में कौन-कौन चपेट में आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Viral message secret from Inspector's mobile will open soon, Chief Minister can summon report
यूपी पुलिस

चर्चा बहुत है, जांच में खुलेंगे राज 
ये चैट वायरल करने को लेकर कई चर्चाएं हैं। एक अधिकारी की मानें तो ये चैट साजिश के तहत की गई है। दावा है कि वह इंस्पेक्टर परशुराम को अच्छे से जानते हैं। उनके साथ भी इंस्पेक्टर काफी दिन रहे। मेरठ जोन में एडीजी प्रशांत कुमार के कार्यों की सराहना प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कर चुके हैं। अपराध में अंकुश लगाने पर मेरठ जोन की तारीफ हो चुकी है। यह बात कुछ अधिकारियों को रास नहीं आ रही। 

मेरठ में तैनात रहे परशुराम 
ब्रह्मपुरी में कुष्ठ आश्रम में डकैती पर तत्कालीन एसएसपी ओंकार सिंह ने इंस्पेक्टर परशुराम की क्लास ली थी। लूटपाट की कई घटनाओं पर कार्रवाई के बाद इंस्पेक्टर का ट्रांसफर नोएडा हो गया था। 

दो इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर 
इंस्पेक्टर परशुराम के साथ इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार का ट्रांसफर भी नोएडा से बुलंदशहर हुआ था। दोनों के ट्रांसफर आईजी मेरठ रेंज रामकुमार द्वारा कराए गए। अधिकारियों ने ट्रांसफर के कारण ढूंढने शुरू कर दिए हैं।

अधिकारी खामोश, सब जानते हैं 
इस मामले में खामोश अधिकारी सब जानते हैं कि ये खेल कैसे हुआ। इसकी जांच भी गुपचुप करा रहे हैं। अधिकारी चर्चा कर रहे हैं कि इंस्पेक्टर परशुराम की चैट में कितनी सच्चाई है, उजागर होनी चाहिए।

जल्द बेनकाब होगा
मामला साइबर क्राइम का है। अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसकी जांच उच्च स्तर से कराई जा रही है। जिसने यह हरकत की है, जल्द बेनकाब होगा। -रामकुमार, आईजी मेरठ रेंज 

मेरा कोई लेना देना नहीं
इंस्पेक्टर परशुराम सस्पेंड हो गया है। मुकदमा भी लिखा गया। विभागीय जांच के अलावा साइबर एक्सपर्ट भी लगाए हैं। ट्रांसफर रेंज में आईजी करते हैं, इससे मेरा कोई लेनादेना नहीं है। इंस्पेक्टर पर और कार्रवाई होगी। -प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed