{"_id":"57bf44d24f1c1b0d4bd4f490","slug":"viral-bukhar-se-sankraman-ka-khatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल बुखार के साथ संक्रमण बड़ा खतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल बुखार के साथ संक्रमण बड़ा खतरा
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 26 Aug 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू भले ही अभी तक अपना असर ना दिखा रहा हो। लेकिन बदले मौसम में बैक्टीरिया ज्यादा सक्रिय हो रहा है। चिपचिपी गर्मी और उमस का मौसम बैक्टीरिया को ज्यादा प्रभावी बना रहा है। जिसके चलते वायरल संक्रमण फैल रहा है। देहात में निजी डॉक्टरों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी में निजी अस्पतालों से सरकारी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह संक्रमण किस कदर वायरल हो रहा है।
इस बार वायरल के लक्षण डेंगू जैसे दिखाई दे रहे हैं। लेकिन जांच रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। जबकि मरीज को उल्टी, दस्त के अलावा बदन दर्द और तेज बुखार भी आता है। ऐसे में चिकित्सकों का कहना है कि मरीजों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि यह कोई नई किस्म का वायरस है। जिसके लक्षण और असर डेंगू जैसे ही हैं। ऐसे में कई बार इसकी अनदेखी मरीज के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है। वायरल बुखार के मरीजों में ऐसे केस अधिक देखे जा रहे हैं जिनके अंदर डेंगू जैसे लक्षण पाए जा रहे हैं।
बुखार के बाद भी बढ़ रही परेशानी
वायरल के बीच बुखार व खांसी होना सामान्य लक्षण माना जाता है। लेकिन इस बार इसका लक्षण फेफड़ों तक दिखाई दे रहा है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि बड़ा संख्या में ऐसे केस सामने आ रहे हैं, जिन्हें वायरल होने के बाद खांसी बनी रहती है। कुछ दिनों के बाद फेफड़ों में संक्रमण के भी लक्षण दिखाई देते हैं। सामान्य तौर पर वायरल बुखार पांच दिन की दवा खिलाने पर ही उतर जाता है। लेकिन इस बार एंटीबायोटिक हैवी डोज में देनी पड़ रही है या फिर उसे लंबे समय तक चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वायरल के लक्षण
- सिर व जोड़ों में दर्द की शिकायत
- उल्टी व दस्त के साथ पेट में दर्द
- अचानक तेज बुखार आना
- वायरल के साथ गले में दर्द व खांसी की शिकायत
- शरीर में पूरे दिन थकान व नींद आते रहना
बचाव के उपाय
- ठंडी चीजों को सेवन ना करें
- बासी भोजन का सेवन ना करें
- बाजार की खाद्य वस्तुओं का सेवन करने से बचें
- चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें
- भरपेट भोजन न करें
- वायरल के लक्षण पर ज्यादा से ज्यादा लिक्विड लें