{"_id":"6ac5170bb7e4ef3334078b0a","slug":"viper-found-in-merchants-house-chaos-ensues-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106535-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: व्यापारी के घर में निकला वाइपर, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: व्यापारी के घर में निकला वाइपर, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
दौराला - सांप पकड़कर ले जाता पशु प्रेमी। स्रोत : स्वयं
काफी मशक्कत के बाद पशु प्रेमी ने सांप को सुरक्षित पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मिल बाजार में मिठाई की दुकान करने वाले व्यापारी सत्येंद्र जैन के धर्मवीर कॉलोनी स्थित आवास में मंगलवार को वाइपर सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। घर में सांप देखकर परिजन घबरा गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
परिजनों ने सांप के घर में घुसने की सूचना पशु प्रेमी को दी। सूचना मिलते ही पशु प्रेमी मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। सांप घर के एक हिस्से में छिप गया, जिसके चलते उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर की कोशिश के बाद पशु प्रेमी ने वाइपर को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद परिजनों और पड़ोसियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पशु प्रेमी ने वाइपर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इस दौरान काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही और लोग सांप को देखने के लिए जुटे रहे।