{"_id":"6a66321ecf7e994f3b05f7ae","slug":"vineet-agarwal-sharda-and-jaiprakash-agarwal-of-agrasen-seva-trust-have-resigned-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1255926-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के विनीत अग्रवाल शारदा और जयप्रकाश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के विनीत अग्रवाल शारदा और जयप्रकाश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
- संगठन में राजनीति और आंतरिक खींचतान को बताया वजह
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा और मंदिर समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने अपने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया।
विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि संगठन के भीतर जिस प्रकार का वातावरण, आपसी मतभेद, खींचतान और पदों के इर्द गिर्द राजनीति देखने को मिल रही है। उससे उनका मन अत्यंत आहत हुआ है। ऐसे माहौल में वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और आत्मसंतोष के साथ नहीं कर पा रहे थे।
वह भविष्य में भी वे एक साधारण ट्रस्टी और समाजसेवी के रूप में समाज की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान गठित सभी जिला इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा भी की और उनके संबंध में आगे का निर्णय ट्रस्ट की कार्यकारिणी पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
इसी क्रम में अग्रसेन सेवा ट्रस्ट की मंदिर समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वे आगे भी ट्रस्टी के रूप में समाज सेवा के कार्यों में सहयोग देते रहेंगे।
वर्जन...........
समाज में कोई विवाद नहीं : गिरीश बंसल
- अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के महामंत्री एवं ट्रस्ट फाउंडर गिरीश बंसल ने कहा कि यह हमारे परिवार का विषय है। त्यागपत्र देने का विषय सिर्फ कार्य करने में असुविधा बताया गया है। मंदिर और अन्य कार्य अनुष्ठान जारी रहेंगे। त्यागपत्र देने वाले समाज के सहयोग में सदा खड़े हैं। समाज में कोई विवाद नहीं हो सकता है।