{"_id":"68924578880109de58027a64","slug":"vinay-murder-case-one-friend-hatched-a-conspiracy-two-shot-him-dead-trust-in-friendship-will-be-lost-2025-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विनय हत्याकांड: एक दोस्त ने रची साजिश, दो ने गोली मारकर की हत्या, दोस्ती से भरोसा उठा देगी ये वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनय हत्याकांड: एक दोस्त ने रची साजिश, दो ने गोली मारकर की हत्या, दोस्ती से भरोसा उठा देगी ये वारदात
Tue, 05 Aug 2025 11:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:25 PM IST
सार
Meerut News: सरधना निवासी विनय की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। विनय के जिगरी दोस्त सागर ने ही उसकी हत्या की प्लानिंग की थी। दो अन्य दोस्तों निखिल और विकास ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विनय की हत्या का आरोपी सागर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरधना के धर्मपुरी मोहल्ला निवासी रामपाल के बेटे विनय की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। वारदात की साजिश उसके करीबी दोस्त सागर ने रची थी। हत्या के बाद खुद को चश्मदीद गवाह बताकर आरोपी पुलिस और परिजनों को गुमराह करता रहा। पुलिस ने सागर को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विनय की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विनय कैथोलिक कब्रिस्तान के बाहर अपने दोस्त सागर के साथ खड़ा था। तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और विनय के सिर में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पहले दर्ज रिपोर्ट में सोनू उर्फ निखिल और विकास उर्फ टिल्लर को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्ती में दरार बनी हत्या की वजह
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार, जांच में सामने आया कि विनय, सागर, निखिल और विकास चारों आपस में गहरे दोस्त थे। घटना की रात सभी ने एकसाथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान कहासुनी हो गई और सागर ने निखिल और विकास के साथ मिलकर विनय को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।
सागर ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि बाद में खुद को गवाह बनाकर जांच को भटकाने की कोशिश की। उसने पूछताछ के दौरान कई बार फर्जी कहानियां सुनाईं और कुछ निर्दोष युवकों के नाम लेकर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की। तकनीकी साक्ष्यों और सघन पूछताछ के बाद उसकी साजिश का खुलासा हो गया।

दोनों हत्यारोपियों पर घोषित है इनाम
हत्या के दो दिन बाद रविवार को परिजनों और मोहल्ले वालों ने सरधना थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने सागर को सार्वजनिक रूप से पूछताछ के लिए पेश किया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोनू उर्फ निखिल और विकास उर्फ टिल्लर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एसपी देहात ने बताया कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।