फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers surrounded and turned away the team that arrived to install smart meters

Meerut News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने घेराव कर वापस लौटाया

Wed, 21 Jan 2026 03:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded and turned away the team that arrived to install smart meters
खरखौदा में विद्युत निगम की टीम का घेराव करते ग्रामीण (ग्रामीण)
खरखौदा। कस्बे में ब्लॉक रोड पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया और घेराव कर लिया। स्थिति बिगड़ते देख टीम को पुलिस बुलानी पड़ी लेकिन ग्रामीण मीटर लगवाने को तैयार नहीं हुए। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी नए मीटर लगाने का विरोध किया। इसके बाद टीम बिना मीटर लगाए लौट गई।
विज्ञापन

मंगलवार को खरखौदा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता शुभम कुमार के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम ब्लॉक रोड पर घरों और संस्थानों में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। दो संस्थानों पर कोई व्यापारी न मिलने पर टीम ने उनकी अनुपस्थिति में मीटर लगा दिए। इसके बाद जब टीम ब्लॉक रोड पर लोगों के घरों पर मीटर लगाने पहुंची तो सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने विद्युत निगम की टीम का विरोध करते हुए स्मार्ट मीटर लगवाने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर व्यापार संघ खरखौदा इकाई के अध्यक्ष राजीव त्यागी अन्य व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे। राजीव त्यागी ने विरोध करते हुए विद्युत निगम की टीम से वापस लौटने को कहा। अवर अभियंता शुभम कुमार ने ग्रामीणों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया लेकिन भीड़ और व्यापारियों को देखकर पुलिस वहां से लौट गई। राजीव त्यागी ने विद्युत निगम की टीम को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पुराने मीटर अभी भी ठीक काम कर रहे हैं तो विभाग जबरन स्मार्ट मीटर क्यों थोप रहा है। व्यापारियों ने चेताया कि यदि अभियंता पुलिस का दबाव बनाकर मीटर लगाने का प्रयास करते हैं, तो सभी व्यापारी भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। अंततः, विद्युत निगम की टीम बिना मीटर लगाए ही लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed