फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers robbed the ration as soon as the shop opened

दुकान खुलते ही राशन लूट ले गए ग्रामीण

Wed, 28 Jul 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Villagers robbed the ration as soon as the shop opened
दुकान खुलते ही राशन लूट ले गए ग्रामीण
विज्ञापन

फलावदा। नागौरी गांव में राशन डीलर ने ग्रामीणों पर अपने-अपने हिस्से का राशन स्वयं ले जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर तीन माह से ई-पॉश मशीन में अंगूठे लगवाकर खाद्यान्न वितरित नहीं करता है। मामले में डीलर ने ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, ग्रामीणों ने नायाब तहसीलदार उदयवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर डीलर की शिकायत की है।

ग्रामीणों के अनुसार डीलर संजय कुमार कई माह से राशन वितरित नहीं कर रहा है। एक दिन पूर्व डीलर ग्रामीणों से ई-पॉश मशीन में अंगूठे लगवा लेता है और अगले दिन राशन वितरित करने की बात कहता है। अगले दिन जब ग्रामीण राशन लेने पहुंचते हैं तो अधिकतर दुकान बंद मिलती है या फिर डीलर राशन नहीं होने की बात कहकर टरका देता है। ग्रामीणों ने डीलर पर राशन की कालाबाजारी करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस माह भी डीलर ने एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों के अंगूठे लगवा लिए थे। ग्रामीण लगातार दुकान पर पहुंचते रहे लेकिन डीलर राशन वितरित नहीं कर रहा था। वहीं डीलर ने मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा स्वयं ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं, ग्रामीणों ने एसडीएम से संबोधित एक ज्ञापन नायाब तहसीलदार को सौंपते हुए दुकान को निलंबित कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सीमा, अनीता, आशा, अंकुर, बालिस्टर, राजपाल, अशोक, महेश कुमार, मोनू कुमार, दयाचंद, राजेंद्र कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। मामले में आपूर्ति निरीक्षक अजय कुमार का कहना है कि डीलर के खिलाफ अनियमितता की शिकायत मिली है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed