{"_id":"69ff4610d875a15e6a05c600","slug":"villagers-rescued-a-woman-who-was-about-to-jump-into-the-ganga-canal-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112285-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंगनहर में छलांग लगाने जा रही महिला को ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंगनहर में छलांग लगाने जा रही महिला को ग्रामीणों ने बचाया
Sat, 09 May 2026 08:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 09 May 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। घरेलू कलह से परेशान एक महिला शनिवार दोपहर पूठखास गंगनहर पुल पर पहुंच गई और गंगनहर में छलांग लगाने का प्रयास करने लगी। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे सकुशल पकड़ लिया।
सूचना मिलने पर मिशन शक्ति टीम और पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिला को अपने साथ थाने ले आई। पूछताछ में महिला ने खुद को क्षेत्र के डालमपुर गांव निवासी बताया।थाने में पुलिस ने महिला को समझाया-बुझाया और बाद में परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता से महिला की जान बच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सूझबूझ की सराहना की।