फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers recorded statements for action against both the inspectors

Meerut News: दोनों दारोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने कराए बयान दर्ज

Wed, 06 Nov 2024 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Villagers recorded statements for action against both the inspectors
मेरठ। परीक्षितगढ़ के गोविंदपुरी में बुजुर्ग महिला से मारपीट, पटाखे के नाम पर वसूली और पिस्टल तानने के मामले में ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। ग्रामीणों ने दोनों दरोगा को बंधक बनाकर हंगामा किया था। मंगलवार को सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला के यहां पर ग्रामीणों ने बयान दर्ज कराए। इसके अलावा पीड़ित जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के पास पहुंचे और पूरा वाक्या बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

दो नवंबर को ग्राम गोविंदपुरी में परीक्षितगढ़ थाने मे तैनात दरोगा सतेंद्र व प्रशिक्षु दरोगा शिवम पहुंचे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि नशे की हालत में उन्होंने गांव की बुजुर्ग महिला से मारपीट व दुकानदार से पटाखों के नाम पर वसूली की कोशिश की। दुकानदार के इन्कार करने पर दरोगा ने पिस्टल तान दी। इस पर ग्रामीणों ने दोनों दरोगाओं को बंधक बना लिया था। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर दरोगाओं के कारनामों की जानकारी सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला को दी थी। अब तक आरोपी दरोगाओं पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। भाजपा नेता मोहित रस्तोगी का कहना है कि दोनों दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। एसएसपी का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed