फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers protested against the HT line passing through the roofs.

Meerut News: ग्रामीणों ने छतों से गुजर रही एचटी लाइन का किया विरोध

Mon, 25 May 2026 06:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the HT line passing through the roofs.
दौराला - सकौती में चीनी मिल को जाने वाली एचटी लाइन ग्रामीण की छत पर टूटी पड़ी। स्रोत : संवाद
- हादसे की आशंका जताई, लाइन जोड़ने पहुंचे अधिकारियों को लौटाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सकौती गांव में चीनी मिल को जाने वाली एचटी लाइन को लेकर सोमवार को ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने अपनी छतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग करते हुए लाइन जोड़ने का विरोध किया। विरोध बढ़ने पर विद्युत निगम और चीनी मिल के अधिकारी बिना लाइन जोड़े लौट गए।
गांव सकौती निवासी पवन चौधरी, रमेश और अनिल ने बताया कि हाल ही में आई आंधी के दौरान चीनी मिल के लिए जाने वाली एचटी लाइन टूट गई थी। यह लाइन गांव के कई मकानों की छतों के ऊपर से होकर गुजर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइन की वजह से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। डर के कारण परिवार के लोग छतों पर नहीं जा पाते और बच्चों को भी ऊपर भेजने से परहेज करते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को विद्युत निगम और चीनी मिल के अधिकारी कर्मचारियों को लेकर लाइन जोड़ने के लिए गांव में पहुंचे थे। आरोप है कि अधिकारियों ने ग्रामीणों पर लाइन जुड़वाने के लिए दबाव बनाया। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी भी दी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने लाइन जोड़ने का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक लाइन को आबादी और छतों से हटाकर सुरक्षित स्थान से नहीं निकाला जाएगा, तब तक उसे जोड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जबरन लाइन छतों के ऊपर से गुजारी गई तो आंदोलन किया जाएगा। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन सहमति नहीं बन सकी। विरोध बढ़ते देख अधिकारी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ सकौती शिवकुमार ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। ग्रामीणों से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे और सभी पक्षों की सहमति से समस्या का निस्तारण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed