{"_id":"61ad1e7d59521713c55446f2","slug":"villagers-of-sathala-accused-of-cutting-1200-votes-on-blo-complaint-in-police-station-meerut-news-mrt567766523","type":"story","status":"publish","title_hn":"सठला के ग्रामीणों का बीएलओ पर 1200 वोट काटने का आरोप, थाने में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सठला के ग्रामीणों का बीएलओ पर 1200 वोट काटने का आरोप, थाने में की शिकायत
विज्ञापन

मवाना। गांव सठला के लोगों ने फर्जी हस्ताक्षर कर 1200 वोट काटे जाने के मामले की थाना प्रभारी से शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि बीएलओ के पास मिले 1200 फार्मों पर फर्जी हस्ताक्षर पाए गए। उन्होंने मामले की जांच कराकर लेखपाल और बीएलओ पर कार्रवाई की मांग की है।
गांव सठला निवासी साजिद खान रविवार को ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी विष्णु कौशिक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत नई वोट बनाने का काम कर रहे हैं। बीएलओ के पास उपलब्ध मतदाता सूची देखने पर पता चला कि गांव के कई जीवित व्यक्तियों की मृत्यु और गांव से पलायन दिखाकर वोट काटी गई है।
बीएलओ से भरे हुए फार्म मांगे गए तो 1200 फार्मों पर फर्जी हस्ताक्षर मिले। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि मामले की शिकायत शनिवार को तहसील दिवस में भी की गई थी। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण को उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।