फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers of Nagla Shekhar picket at collectorate

नंगला शेखू के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर धरना

Fri, 07 Oct 2022 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Nagla Shekhar picket at collectorate
नंगला शेखू के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर धरना
विज्ञापन

हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता कुलदीप सैनी और भतीजे पवन पर हमले का मामला
सपा कार्यकर्ता हैविन खान व उसके परिवार पर गंभीर धारा में एफआईआर की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ/गंगानगर। इंचौली के गांव नंगला शेखू में दो वर्गों के बीच हुए संघर्ष का मामला बृहस्पतिवार को तूल पकड़ गया। आरोपी हैविन खान और शौकत अली को जमानत मिलने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने दिन में एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। आरोप है कि इंचौली पुलिस ने कमजोर धारा लगाकर आरोपियों को बचाने का प्रयास किया। गुस्साए ग्रामीणों ने रात मेें कलक्ट्रेट पर धरना दिया। उन्होंने मुकदमे में धारा 307 बढ़ाकर नामजद आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की।
नंगला शेखू निवासी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता कुलदीप सैनी और उनके भतीजे पवन पर मंगलवार रात हमला हो गया था। आरोप है कि पीएफआई पर टिप्पणी करने को लेकर सपा कार्यकर्ता हैविन खान, शौकत अली व उनके परिवार ने चाचा-भतीजे को घायल कर दिया। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इंचौली पुलिस ने हैविन खान और शौकत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जमानत मिल गई। कुलदीप सैनी पक्ष के लोग बृहस्पतिवार को समाजसेवी सचिन सिरोही के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। एसएसपी ने सचिन सिरोही, नंगला शेखू प्रधान मोनू और पीड़ित परिवार के तीन लोगों को बुलाकर बात की।
विज्ञापन

आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इसके बावजूद ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए। वह सचिन सिरोही के साथ डीएम से मिलने पहुंच गए। डीएम के नहीं मिलने पर सचिन और करीब 150 ग्रामीण कलक्ट्रेट पर धरना देकर बैठ गए। रात 9 बजे एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ग्रामीणों को मानने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं होने तक चलेगा धरना
समाजसेवी सचिन सिरोही का कहना कि पीड़ित परिवार की पांच मांगें हैं। इनमें आरोपियों पर धारा 307 लगे, उनकी गिरफ्तार हो, पीड़ित परिवार को सुरक्षा मिले, नामजद हैविन खान की संपत्ति की जांच हो व इंचौली पुलिस पर कार्रवाई हो। मांगें पूरी होने के बाद ही ग्रामीण धरने से उठेंगे। तीन दिन पहले कुलदीप ने जान का खतरा बताकर इंस्पेक्टर इंचौली से शिकायत की थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।

एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप
कुलदीप पक्ष के लोगों का कहना कि पीएफआई पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद हुआ है। दूसरे पक्ष के हैविन खान ने कहा कि रंजिश में विवाद हुआ है। उनके परिवार की बेटी से छेड़छाड़ हुई थी।
वर्जन===
मामले की जांच चल रही है। कुछ लोग बेवजह तूल देने का प्रयास कर रहे हैं। कुलदीप पक्ष के लोगों की मांग पर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
-केशव कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed