फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers of 20 villages uproar at the powerhouse regarding power supply

Meerut News: विद्युत आपूर्ति को लेकर 20 गांव के ग्रामीणों का बिजलीघर पर हंगामा

Wed, 19 Jul 2023 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 19 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers of 20 villages uproar at the powerhouse regarding power supply
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण विद्युत विभाग के अधिकारियों ने चार दिनों से विद्युत आपूर्ति को बाधित कर दिया है। मंगलवार को विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर 20 गांव के ग्रामीणों ने कुंहेडा के उपखंड केंद्र पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने रात के समय विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के विद्युत उपखंड केंद्र कुंहेडा से खादर क्षेत्र के 36 गांव जुड़े हुए हैं। जिनमें से करीब एक दर्जन गांव बाढ़ प्रभावित हैं। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति बंद करने के निर्देश दिए। सोमवार को भी ग्रामीणों ने विद्युत उपखंड केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया था। मंगलवार रात क्षेत्र के 20 गांव के सैकड़ों ग्रामीण विद्युत उपखंड केंद्र पहुंचे जहां पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व राज्य मंत्री दिनेश खटीक को स्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों ने रात के समय कुछ घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर बिजली आपूर्ति नहीं की जाती तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed