{"_id":"68dff06274bbcdd59a0ec133","slug":"villagers-meeting-in-chur-bhakiyu-district-president-accused-of-being-an-outsider-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109933-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छुर में ग्रामीणों की बैठक, भाकियू जिलाध्यक्ष पर बाहरी होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छुर में ग्रामीणों की बैठक, भाकियू जिलाध्यक्ष पर बाहरी होने का आरोप
विज्ञापन
सरधना। गांव छुर में विभिन्न मुद्दों को लेकर शिव मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई। ग्रामी
सरधना। गांव छुर स्थित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी को लेकर असंतोष व्यक्त किया गया।
बैठक में ग्राम प्रधान सहंसरपाल और कृष्णपाल ने कहा कि अनुराग चौधरी बागपत जिले के मूल निवासी हैं और मेरठ जिले के किसानों एवं कार्यकर्ताओं से उचित व्यवहार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन में मेरठ के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है और बाहरी नेतृत्व थोपे जाने से असंतोष बढ़ रहा है। बैठक में पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री भेजने को लेकर भी चर्चा की गई।
ग्रामीणों ने इस कार्य में सहयोग देने की इच्छा जताई और सहायता एकत्रित करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता रोहताश सिंह और संचालन बिशन सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ऋषिपाल सिंह, राज सिंह, बिनेश, समर सिंह, अजीत सिंह, रजनीश, रविंद्र, सिकंदर सिंह, जितेंद्र सिंह समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वर्जन....
छुर निवासी एक व्यक्ति ब्लॉक सरूरपुर में एडीओ कृषि के पद पर नियम विरुद्ध कार्यरत हैं। इस संबंध में जांच की मांग की गई। हमारा किसी से कोई विवाद नहीं है। कंकरखेड़ा के नंगलाताशी सैनिक विहार का स्थायी निवासी हूं। यहां एक सड़क और बच्चा श्मशान के निर्माण को उक्त व्यक्ति रोकना चाहता है। किसी के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया। -अनुराग चौधरी, जिलाध्यक्ष, भाकियू