{"_id":"6a7c963862fb28d86206337c","slug":"villagers-in-dahar-village-troubled-by-waterlogging-meerut-news-c-73-1-mct1008-108284-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डाहर गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डाहर गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रास्ता बनवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। गांव डाहर के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते पर पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मार्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर प्रशासन से रास्ते का निर्माण कराने और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
ग्रामीण समीर, पवन, अमित और सावन ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर बारिश के बाद जलभराव हो जाता है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण रास्ते पर कई दिनों तक पानी जमा रहता है। इससे पैदल चलने वालों के साथ ही बाइक और अन्य वाहनों से आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों के अनुसार रास्ते की हालत खराब होने के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कीचड़ के कारण कई बार लोग फिसलकर गिर जाते हैं। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण आसपास गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मौके की स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और प्रशासन से जल्द-से-जल्द मार्ग का निर्माण कराने की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने और मुख्य मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
उप जिलाधिकारी उदित नारायण सिंगर का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर निरीक्षण कर जल समस्या का समाधान कराया जाएगा।