फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers in Bhadi Mustafabad started remembering the scene of 1978

भड़ी मुस्तफाबाद में ग्रामीणों को याद आने लगा 1978 का मंजर

Mon, 18 Aug 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers in Bhadi Mustafabad started remembering the scene of 1978
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। ग्राम भड़ी मुस्तफाबाद (पुरानी भड़ी) में यमुना नदी की तेज रफ्तार ने एक बार फिर संकट खड़ा कर दिया है। पहाड़ों में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण यमुना उफान पर है और अब तक करीब 15 फुट तक कटान कर चुकी है। इससे यमुना किनारे बसे मकान और गांव खतरे की जद में आ गए हैं।
मौजूदा प्रधान नजाकत ने कटान की सूचना ड्रेनेज विभाग, एसडीएम ऊन और लेखपाल को दी थी। सूचना के बाद विभागीय कार्रवाई को ग्रामीणों ने महज औपचारिकता करार दिया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मौके पर केवल लकड़ी के खूंटे गाड़कर उन पर लोहे के तार व झाड़ियां बांध दी गई हैं, जबकि असलियत में कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में इस क्षेत्र को बाढ़ सुरक्षा चौकी घोषित किया गया है, मगर जमीनी स्तर पर कोई व्यवस्था मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान से घरों पर खतरा मंडरा रहा है : ग्रामीण इंशाद राणा ने बताया कि इस गांव को पुरानी भड़ी के नाम से जाना जाता है। वर्ष 1978 में आई भीषण बाढ़ के कारण यह गांव पूरी तरह उजड़ गया था। उस समय प्रशासन ने प्रभावित लोगों को बसाने के लिए भड़ी भरतपुरी गांव बसाया था, वहीं कुछ परिवार चौसाना में जाकर बस गए थे। बाढ़ का पानी उतरने के बाद कुछ ग्रामीण फिर से पुरानी भड़ी लौट आए थे।
इस बाढ़ के कारण गांव तीन भागों में विभाजित हो गया था, पुरानी भड़ी, भड़ी भरतपुरी और चौसाना। अब एक बार फिर तेज कटान और यमुना की बढ़ती धारा ने ग्रामीणों को उसी वर्ष की तबाही की याद दिला रहा है।

यमुना किनारे पर प्रधान नजाकत, जहांगीर, जिशान, फरमान, जुल्फिकार, तारीफ, सदाकत, इकबाल, इकराम समेत दर्जनों ग्रामीणों के मकान हैं। कटान से इन घरों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed