फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers distressed by paper mill pollution protest at the Collectorate.

Meerut News: पेपर मिल के प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mon, 03 Aug 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Villagers distressed by paper mill pollution protest at the Collectorate.
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन देते हुए लोग
मिल के धुएं, दूषित पानी से हो रही परेशानी, डीएम से कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बागपत रोड स्थित पांचली खुर्द और आसपास गांवों के लोगों ने सोमवार को एक पेपर मिल के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पेपर मिल से निकलने वाले धुआं, दूषित पानी की बड़ी समस्या है। लोगों ने डीएम डॉ. वीके सिंह को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
लोगों का आरोप है कि पेपर मिल से निकलने वाला धुआं और दूषित जल रिहायशी इलाकों के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। कृषि व पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहा है। आरोप लगाया कि मिल परिसर में प्लास्टिक और अन्य मिश्रित कचरा जलाए जाने से प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। कुछ समय से क्षेत्र में कैंसर, अस्थमा और एलर्जी संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं, जोकि चिंता का विषय है।
विज्ञापन

पेपर मिल में आने-जाने वाले भारी वाहनों के कारण बागपत रोड पर जाम की स्थिति रहती है, जिससे आम लोगों को असुविधा होती है। उन्होंने ट्रकों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था करने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की बात कही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन की एक संयुक्त टीम द्वारा उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। डीएम को ज्ञापन देने वालों में एनएएस कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जयराज चपराना, संतरपाल, धर्मेंद्र चपराना, जितेंद्र कुमार, प्रमोद राणा, गौरव शर्मा, अवनीश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। डीएम डॉ. वीके सिंह का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है, इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed