{"_id":"69174bede2c7f94a0900ae77","slug":"villagers-complained-to-sdm-about-illegal-soil-mining-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110414-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अवैध मिट्टी खनन की ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अवैध मिट्टी खनन की ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव एतमादनगर अलीपुर और मदारपुरा के ग्रामीणों ने आम के 50-60 वर्ष पुराने बागों के बीच अवैध मिट्टी खनन को लेकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि खनन माफिया ने खेत से मिट्टी निकालना शुरू कर दिया है। अब दूसरे खेत के पास भी खनन की तैयारी कर रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार खनन से उनके बाग और जमीन को गंभीर नुकसान हो रहा है। उन्होंने खनन ठेकेदार को रोकने का प्रयास किया लेकिन ठेकेदार ने धमकी दी। इस मामले में स्थानीय निवासियों ने एसडीएम और तहसीलदार से हस्तक्षेप करने की मांग की है ताकि अवैध खनन को रोका जा सके और बागों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ग्रामीणों ने अवैध खनन को तुरंत बंद कराने, आम के बागों और जमीन को सुरक्षित रखने और खनन में शामिल आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर ने तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसील प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।