फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers are furious over ration cuts and dilapidated roads.

Meerut News: राशन कटौती और जर्जर सड़कों के मुद्दे पर भड़के ग्रामीण

Wed, 24 Sep 2025 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers are furious over ration cuts and dilapidated roads.
सरधना। गांव नवाबगढ़ी में भाकियू किसान सभा की बैठक में ग्रामीणों ने रखी समस्याएं। संगठन
सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की ओर से गांव नवाबगढ़ी में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में राशन कार्ड से नाम हटाए जा रहे हैं, जबकि सड़कें और नालियां जर्जर अवस्था में हैं। इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए चौधरी निखिल राव ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दिनों में सरधना तहसील में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि तहसील में कोई भी अधिकारी समय पर अपने कार्यालय में नहीं मिलता और अगर मिल भी जाए तो किसानों और मजदूरों की सुनवाई नहीं करता। यह तानाशाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

चौधरी निखिल राव ने कहा कि सरकार अधिकारियों की इस कार्यप्रणाली को लेकर उदासीन बनी हुई है, लेकिन अब किसान-मजदूर चुप नहीं बैठेंगे और मजबूती के साथ जवाब देंगे। संगठन विस्तार में शाहिद को ग्राम महासचिव, आरिफ ग्राम सचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रमुख गुप्ता, सुमित शर्मा, आदिल अंसारी, सरफराज अंसारी, शहरोज कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed