फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers apprehended a young man who was taking a young woman and a girl on a motorcycle.

Meerut News: युवती और बालिका को बाइक से ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा

Sun, 02 Aug 2026 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers apprehended a young man who was taking a young woman and a girl on a motorcycle.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह युवती और बालिका को बहला-फुसलाकर बाइक से ले जा रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पीछा कर दबोच लिया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने जानी थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री तथा पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की नौ वर्षीय पुत्री को शहराज निवासी ग्राम बशोद, थाना सिंघावली अहीर, जनपद बागपत बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। रास्ते में ग्रामीणों की नजर युवक पर पड़ गई। शक होने पर उन्होंने दोनों लड़कियों के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवती और बालिका को सुरक्षित उनके परिजनों के पास ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।आरोपी से पूछताछ की जा रही है।-------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed