{"_id":"5ee78b85b8b8c16488230c38","slug":"villagers-angry-with-undeclared-power-cuts-ran-team-to-check-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित विद्युत कटौती से नाराज ग्रामीणों ने चेकिंग करने पहुंची टीम को दौड़ाया, पुलिस ने शांत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित विद्युत कटौती से नाराज ग्रामीणों ने चेकिंग करने पहुंची टीम को दौड़ाया, पुलिस ने शांत कराया
Mon, 15 Jun 2020 08:23 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 15 Jun 2020 08:23 PM IST
सार
- मामला बढ़ता देखकर सूचना पर पहुंची पुलिस, वीडियोग्राफी बनाई
- ग्रामीणों का आरोप नहीं दी जा रही पर्याप्त मात्रा में बिजली सप्लाई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जिले में अघोषित विद्युत कटौती से नाराज फतेहपुर पुट्ठी गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को चेकिंग करने पहुंची विद्युत निगम की टीम के सदस्यों को दौड़ा दिया। मामला बढ़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा शासन के आदेश हैं कि नगर में 22 घंटे व देहात व ग्रामीण क्षेत्रों के गांवों में 18 से 20 घंटे सप्लाई दी जाएं, लेकिन गांव में पिछले एक माह से लोगों को मात्र 3 से 4 घंटे बिजली ही दी जा रही है, रात्रि में बिजली आए तो एक से दो सप्ताह गुजर गएं।
विज्ञापन
पूरी रात लॉकडाउन के चलते लोग घरों में भीषण गर्मी के चलते पसीना-पसीना रहते हैं। आरोप लगाया कि गांव में तैनात अवर अभियंता अश्वनी कुमार तो उपभोक्ताओं का फोन तक रिसीव नहीं करते हैं। गांव मेें बिजली न आने के कारण पेयजल संकट गहराया हुआ है। 1912 पर भी कॉल कर थक चुके हैं, बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा यदि जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन शुरू करेंगे। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता (द्वितीय) एसके निर्भय ने कहा शिकायत प्राप्त हुई है, जांच कर कार्रवाई होगी। हंगामा करने वालों में सुधीर, महिपाल, आजाद, सुकन, सुखवीर, अमरपाल, हरेंद्र, दीपक, राजा, ऋषिपाल आदि रहे।