फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers angered by teachers' tardiness at the primary school

Meerut News: प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की लेटलतीफी पर गुस्साए ग्रामीण

Fri, 06 Feb 2026 09:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers angered by teachers' tardiness at the primary school
सुबह 11 बजे बस्तोरा नारंग के प्राथमिक विद्यालय पर लगा ताला स्रोत ग्रामीण
ग्राम प्रधान ने बीएसए से की शिकायत,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव बस्तौरा नारंग स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के समय से न पहुंचने का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ गया। विद्यालय निर्धारित समय पर न खुलने से नाराज ग्राम प्रधान मनोज कुमार ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे और जमकर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षकों की लापरवाही के कारण बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है।
ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर जब वह स्वयं विद्यालय पहुंचे तो उस समय भी विद्यालय में कोई शिक्षक उपस्थित नहीं मिला। विद्यालय खुलने का समय 10 बजे है परंतु शिक्षक सवा घंटे की देरी से पहुंचे। विद्यालय में करीब 70 विद्यार्थी पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंचे थे लेकिन काफी देर तक कोई शिक्षक नहीं आया। इंतजार करते-करते विद्यार्थी निराश हो कर घर लौट गए। सुबह करीब 11:15 बजे जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो तब तक केवल 20 विद्यार्थी ही मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का आरोप है कि विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक मनीष कुमार सहित समस्त स्टाफ नियमित रूप से देरी से पहुंचता है। इससे न केवल विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है बल्कि अभिभावकों का भी शिक्षा व्यवस्था से भरोसा उठता जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों का विद्यालय पहुंचने का समय वीडियो में रिकॉर्ड कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षकों की लेटलतीफी की शिकायत पहले भी कई बार खंड शिक्षा अधिकारी हस्तिनापुर से की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बार-बार शिकायतों के बावजूद शिक्षकों के रवैये में सुधार न होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि बच्चों को समय पर शिक्षा मिल सके और विद्यालय की व्यवस्था पटरी पर लौट सके।
बयान....

संबंधित अध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। यदि जांच में लापरवाही सामने आती है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -कमल राज,
खंड शिक्षा अधिकारी, हस्तिनापुर


हर रोज समय पर स्कूल पहुंचते हैं। शुक्रवार को विद्यालय के कार्य से कुछ देर लेट हो गए। -मनीष कुमार, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय, बस्तोरा नारंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed