{"_id":"6aff1d60545486011907ccbc","slug":"villagers-adamant-in-their-demand-for-the-construction-of-a-flyover-have-begun-an-indefinite-sit-in-protest-meerut-news-c-40-1-smrt1041-114052-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फ्लाईओवर निर्माण की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फ्लाईओवर निर्माण की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन
फ्लाई ओवर निर्माण की मांग को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। (स्त्रोत ग्रामीण) बहसूमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। गांव हंसापुर में बाईपास सड़क पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया और निर्माण स्थल के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि इस व्यस्त मार्ग पर फ्लाईओवर न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क पार करने में स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है तथा जाम की समस्या भी बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे लंबे समय से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से यहां फ्लाईओवर निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
धरने की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे और उन्होंने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक फ्लाईओवर निर्माण को लेकर ठोस आश्वासन और लिखित आदेश नहीं मिलते, तब तक सड़क निर्माण का कार्य नहीं होने दिया जाएगा और अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। मौके पर स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। धरना स्थल पर महेंद्र सिंह, विनोद जैनर, बृजेश जैनर, बॉबी, संजीव कुमार, गिरिराज प्रधान, यतेंद्र सिंह, अरविंद, श्यामवीर सिंह और रणवीर सिंह गुर्जर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।