{"_id":"6a8e7c2a43718b0fce01f32d","slug":"villager-shot-dead-by-miscreants-in-shamli-mob-beat-up-two-of-them-and-handed-them-over-to-police-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोती रही पुलिस, हो गई तसव्वर की हत्या: 'जिस तरह मेरा बेटा मारा, उसका बदला...', बदमाशों की गोली से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोती रही पुलिस, हो गई तसव्वर की हत्या: 'जिस तरह मेरा बेटा मारा, उसका बदला...', बदमाशों की गोली से युवक की मौत
Wed, 26 Aug 2026 12:19 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:19 PM IST
सार
शामली के कैराना के तीतरवाड़ा में सोमवार रात को बाइक पर आए चार नकाबपोश बदमाशों का ग्रामीणों ने मुकाबला किया। इस दौरान बदमाशों की गोली से ग्रामीण तसव्वर (35) की मौत हो गई। अपने को घिरता देख बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोच लिया और उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
shamli murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
शामली के गांव तीतरवाड़ा में मजदूर तसव्वर की हत्या ने पुलिस की रात की गश्त और गांव में सक्रियता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ये हाल तो तब है जब गांव में पुलिस चौकी मौजूद है। ग्रामीणों का आरोप है कि हत्या से पहले नकाबपोश बदमाश करीब दो घंटे तक गांव में खुलेआम घूमते रहे।
बदमाशों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर तक भी नहीं पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अगर समय रहते गश्त करते हुए संदिग्ध लोगों से पूछताछ ही कर लेती तो शायद हत्या जैसी वारदात होने से रोकी जा सकती थी।

सोमवार रात सद्दाम के मकान के सामने गली में एक बैठक के बाहर कुछ ग्रामीण बैठे थे। इसी दौरान कई नकाबपोश बदमाश वहां आकर खड़े हो गए। वे काफी देर तक बेखौफ होकर बातचीत करते रहे। ग्रामीणों ने जब उनसे वहां खड़े होने का कारण पूछा तो बदमाशों ने फायरिंग तक कर दी। गोलियों की आवाज पर पूरा गांव तो जग गया लेकिन पुलिस की नींद नहीं खुली।
विज्ञापन
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने मामले में पुलिस की लापरवाही की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
छेड़छाड़ के मामले में भी 24 घंटे बाद खाली हाथ पुलिस
मोहल्ला अफगानान में महिला से छेड़छाड़ और इसके बाद उसके पति पर पेचकस से जानलेवा हमला करने के मामले में भी तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद 24 घंटे बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है और आरोपी उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं।

चार साल पहले पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था तसव्वर का भाई फुरकान
गांव तीतरवाड़ा निवासी मृतक तसव्वर के भाई सनव्वर ने बताया कि वे आठ भाई थे। उनके पिता मीर हसन भी मजदूरी करते हैं। वह आठ भाइयों में पांचवें नंबर के थे। तसव्वर के चार छोटे बच्चे हैं। उनका एक भाई फुरकान उर्फ मोटे 22 अक्तूबर 2017 को जिला मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। उधर, तसव्वर पर कैराना और जिला सहारनपुर के गंगोह थाने पर लूट व मारपीट के आठ मामले दर्ज हैं।

बदमाशों की फायरिंग से गांव में दहशत के साथ गम और गुस्से का माहौल
सोमवार रात 10 बजे से पहले गांव तीतरवाडा में सब कुछ रोज की भांति सामान्य चल रहा था। बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाश गांव में घूम रहे थे। कुछ लोगों को शक भी हुआ लेकिन सब कुछ शांत था। इसी दौरान ग्रामीणों ने टोका तो फायरिंग हो गई। रात में गांव में बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग और तसव्वर की हत्या के बाद गांव में दहशत के साथ गम और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

मुझे इंसाफ चाहिए, जिस तरह मेरा बेटा मारा, उसका बदला ले सरकार
गांव तीतरवाड़ा में बदमाशों की गोली से तसव्वर की मौत होने के बाद उनके पिता मीर हसन रोते बिलखते हुए बोले कि बदमाशों ने उसके बेटे को मार दिया। तसव्वर के छोटे-छोटे बच्चों का क्या होगा। मैं तो सरकार से यही चाहता हूं कि जिस तरह से मेरे बेटे को मारा है, सरकार उसका सरकार बदला लें। हत्यारों ने मेरे परिवार का नाश कर दिया। मेरा बेटा तो मजदूरी करता था। मीर हसन ने रोते हुए कहा कि सरकार से मुझे इंसाफ चाहिए।

तीतरवाड़ा में बदमाशों की गोली से ग्रामीण की मौत, ग्रामीणों ने दो की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
शामली के कैराना के तीतरवाड़ा में सोमवार रात को बाइक पर आए चार नकाबपोश बदमाशों का ग्रामीणों ने मुकाबला किया। इस दौरान बदमाशों की गोली से ग्रामीण तसव्वर (35) की मौत हो गई। अपने को घिरता देख बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोच लिया और उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
शामली के कैराना के तीतरवाड़ा में सोमवार रात को बाइक पर आए चार नकाबपोश बदमाशों का ग्रामीणों ने मुकाबला किया। इस दौरान बदमाशों की गोली से ग्रामीण तसव्वर (35) की मौत हो गई। अपने को घिरता देख बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोच लिया और उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। गांव तीतरवाड़ा में सोमवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार बदमाश गांव के सद्दाम की हत्या करने के इरादे से आए थे। गांव में पहुंचे बदमाशों को देखकर ग्रामीणों ने टोका तो उन्होंने फायर कर दिए।
ग्रामीणों ने बदमाशों का मुकाबला कर उन्हें घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी। उस दौरान ग्रामीण बच गए।। ग्रामीण बाइक पर भागते समय बदमाशों पर डंडा फेंककर मारा तो, जिससे वे बाइक समेत गिर गए। इसके बाद बदमाश बाइक को छोड़कर ईदगाह के रास्ते भाग निकले।
ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने अपने को घिरता देख फिर गोली चला दी। उस दौरान ईदगाह के पास वॉलीबॉल खेल रहे तसव्वर के पेट में बदमाशों की गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गए।
ग्रामीणों ने दो बदमाशों मुबारिक निवासी बापौली जिला पानीपत हरियाणाा और सोनिज निवासी मंडावर को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। घायल तसव्वर को सीएचसी कैराना में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने के पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर सबूत जुटाए। मंगलवार सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान तसव्वर की मौत हो गई।
मृतक के भाई सनव्वर ने बताया कि उसका भाई तसव्वर सड़क पर टाइल लगाने का कार्य मजदूरी पर करते थे। सनव्वर की तहरीर पर पुलिस ने सोनिज निवासी मंडावर, मुबारिक निवासी बापौली जिला पानीपत हरियाणा, बिलाल उर्फ बिल्लू निवासी गांव मसूरा थाना झिंझाना और गौरव निवासी ऊंचा गांव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली।
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि जांच में सामने आया कि बिलाल कुछ दिन पहले जेल गया था। बिलाल को शक था कि उसके जेल जाने के बाद उसकी पत्नी से सद्दाम के संबंध बन गए, साथ ही यह भी शक था कि सद्दाम ने ही उसे जेल में भिजवाया।
इसी रंजिश में वह अपने अन्य साथियों के साथ सद्दाम की हत्या के इरादे से आया था। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी है। एएसपी ने बताया कि तसव्वर पर कैराना और गंगोह कोतवाली में लूट व मारपीट के आठ मामले दर्ज हैं।