{"_id":"5fe4f9758ebc3e3e811d2063","slug":"village-panchayat-rathora-kalan-found-missing-in-delimitation-mawana-news-mrt51726623","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसीमन में ग्राम पंचायत रठौरा कलां मिली गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसीमन में ग्राम पंचायत रठौरा कलां मिली गायब
विज्ञापन
हस्तिनापुर। चुनावी माहौल बनने लगा है और चुनाव की पूरी तैयारी की जा रही है। इसी के तहत ग्राम पंचायत, जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव के परिसीमन कराए जा रहे हैं। विकास खंड हस्तिनापुर में जिला पंचायत परिसीमन के लिए बुधवार को एक लिस्ट जारी की गई। इसमें क्षेत्र के वार्ड एक में ग्राम पंचायत रठौरा कला गायब मिली। इससे ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति है।
विकास खंड से सभी ग्रामों की संशोधित सूची दर्ज करने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। महीनों से चल रहे परिसीमन के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार को एक जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से सूची जारी की गई। 33 पेज की इस सूची में विकास खंड हस्तिनापुर की जिला पंचायत चुनाव के लिए वार्ड नंबर एक में ग्राम पंचायत रठौरा कला गांव कहीं नहीं मिला। इसके बाद एडीओ पंचायत धर्मपाल सिंह को मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया है। सूची संशोधित कर फिर से प्रकाशित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने तुरंत जिला पंचायत के परिसीमन की सूची में ग्राम पंचायत रठौरा कला को जोड़ने की बात कही है।
आपत्ति दर्ज कराई
सरूरपुर। भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने गांव सरूरपुर खुर्द पंचायत को दो वार्डों में शामिल करने पर आपत्ति जताई है। बृहस्पतिवार को भारतीय मतदाता संघ के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ निर्वाचन कार्यालय में अपनी आपत्ति जमा की है। बताया गया कि जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा किये जिला पंचायत वार्ड परिसीमन वार्ड-12 व 13 में सरूरपुर खुर्द ग्राम पंचायत को दोनों वार्डों में बांट दिया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस पर ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई है। सरूरपुर गांव को जिला पंचायत के दो वार्ड में शामिल करने को लेकर मुख्यमंत्री व पंचायत राज मंत्री, जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर को परिसीमन के संशोधन की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सरूरपुर गांव को किसी भी जिला पंचायत वार्ड में पूर्ण रूप से शामिल करना चाहिए। इस दौरान प्रमोद कश्यप बुबकपुर, आजाद मलिक पथौली, सुरेश पूनिया सरूरपुर, राजू प्रधान नानू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
आज पूरा हो जाएगा प्रधानों का कार्यकाल
मवाना। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने के साथ सभी अधिकारों पर भी रोक लग जाएगी। शुक्रवार को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने के साथ सात सभी अधिकारों पर भी रोक लग जाएगी। अब गांवों की कमान चुनाव संपन्न होने के बाद चुनकर आए प्रधानों को मिल सकेगी। आज ब्लाक में शांति रही तथा अधिकारी अपना काम निपटाने में व्यस्त रहे। बीडीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अब वे किसी प्रकार का भुगतान आदि नहीं कर सकेंगे।
25 के बाद प्रशासक की देखरेख में होंगे विकास कार्य
परीक्षितगढ़। पंचायत चुनाव के लिए अधिकारियों ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं 25 दिसंबर को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहे हैं। एडीओ पंचायत बाबूराम नागर ने बताया कि परीक्षितगढ़ ब्लॉक में 54 गांव आते हैं। ग्राम प्रधानों के पांच वर्ष पूर्ण होने पर 25 दिसम्बर को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा तथा रात्रि12 बजे बैंक से अटैच प्रधानों के खाते वापस ले लिए जाएंगे। अधिकारियों को देखरेख में विकास कार्य कराए जाएंगे। वहीं ग्राम प्रधानों का कहना है कि कोरोना काल में इस वर्ष गांव में विकास कार्य बहुत कम कराए गए हैं। जिससे ब्लॉक स्तर पर अनेक विकास कार्यों के प्रस्ताव पास नहीं किए गए।