UP: आयुष्मान कार्ड बनवाने का झांसा देकर प्रधान ने किसान की जमीन पर किया कब्जा, महिला ने SSP से लगाई गुहार
Meerut News : मेरठ में आयुष्मान कार्ड बनवाने का झांसा देकर ग्राम प्रधान ने किसान की जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित महिला ने मंगलवार को एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में लोहिया नगर थाना क्षेत्र से आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़ित की बेटी ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
पुलिस के मुताबिक, फफूंडा की रहने वाली तनु कई महिलाओं के साथ मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। तनु ने बताया कि उसके पिता बाबूराम दिमागी रूप से कमजोर हैं। महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले प्रधान पति ने उसके बीमार पिता को आयुष्मान कार्ड बनवाने का झांसा दिया था।
इसके बाद ग्राम प्रधान उसके पिता को अपने साथ कचहरी ले गया। जहां कार्ड का फॉर्म भरवाने के नाम पर उसके पिता की कृषि भूमि को ग्राम प्रधान ने अपने नाम लिखवा लिया। इसी के साथ बैंक में ले जाकर महिला के पिता के खाते से 50 हजार की रकम भी निकलवा ली।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली
महिला ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की करतूत पता लगने के बाद जब उससे बात की गई तो वह दबंगई पर उतारू हो गया और अब उन्हें तरह-तरह की धमकी दे रहा है। उधर, एसएसपी ने इस मामले में सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।