{"_id":"60c667798ebc3e7e3f45bb7d","slug":"village-head-accused-of-contesting-elections-by-hiding-caste-mawana-news-mrt542614420","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान पर जाति छिपाकर चुनाव लड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान पर जाति छिपाकर चुनाव लड़ने का आरोप
विज्ञापन

मवाना। गांव अस्सा में कुछ लोगों ने गांव की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पूजा पर जाति छिपाकर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए ग्राम प्रधान की जाति की जांच कराने की मांग की है।
गांव अस्सा के कुछ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि गांव अस्सा प्रधान पद पर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। जिस पर पूजा निर्वाचित हुई हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि पूजा की जाति कश्यप है, जो अन्य पिछड़ा वर्ग में आती है। प्रधान पद पर निर्वाचित पूजा ने धोखाधड़ी से तुरैहा (अनुसूचित जाति) का प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ा है, जबकि पूजा के पिता कश्यप जाति से हैं। ग्रामीणों ने पूजा के जाति प्रमाण पत्र की जांच कराने की मांग की है। पत्र देने वालों में भूपेंद्र कुमार, सुरेश, अनिल कुमार, धर्मेंद्र जाटव, राजकुमार, कृष्णपाल, फतेह सिंह, देवी सिंह, हरिकृष्ण, सोनू, राजेंद्र, अशोक, राजाराम, मांगेराम आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पूजा के पति अरविंद कुमार का कहना है कि सभी आरोप झूठे व निराधार हैं। चुनाव जीतने के बाद आरोपी शिकायत करने में लगे हैं। जाति प्रमाण पत्र सही है। जांच के बाद सच सामने आ जाएगा।