फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vijaynagar me gundagardi

विजयनगर में गुंडागर्दी, कई राउंड फायरिंग  

Sun, 18 Feb 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
vijaynagar me gundagardi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित विजय नगर में शुक्रवार रात आधा दर्जन लोगों ने गुंडागर्दी जैसा माहौल बना दिया। हाथों में पिस्टल लेकर करीब आधे घंटे तक युवक घूमते रहे। कई राउंड गोलियां चलाईं। इलाके में दहशत का माहौल है। गोली चलाने वाले सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। लेकिन पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर सकी। 
विज्ञापन

एसओ सिविल लाइन नीरज मलिक के मुताबिक विजय नगर में सूरज यादव व चिंकी उर्फ राहुल में छात्रा से छेड़खानी को लेकर छह माह से विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे चिंकी, हिमांशु उर्फ काजू, निशांत उर्फ तातू समेत छह युवक हथियारोें से लैस विजयनगर में पहुंचे। सभी के हाथों में पिस्टल थीं। युवकों ने दहशत फैलाने के लिए विजय नगर में गोलियां चलानी शुरू कर दीं। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर गई। लेकिन जांच के नाम पर खानापूर्ति करके वापस लौट गई। 
विज्ञापन

फायरिंग की फुटेज वायरल 
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में गोलियां चलाते चार युवकों के चेहरे साफ है। जबकि दो युवकों की पहचान नहीं हो सकी। शनिवार को गोलियां चलाने वाले युवकों की फुटेज वायरल हुई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला लखनऊ डीजीपी तक का पहुंचा। डीजीपी ने एसएसपी से रिपोर्ट मांगी। एसएसपी ने एसओ सिविल लाइन नीरज मलिक और सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी को बुलाकर फटकार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीवीआर ले गई पुलिस 
मामला लखनऊ तक पहुंचा तो पुलिस विजयनगर पहुंची। जिस सीसीटीवी कैमरे में गोली चलाते युवक कैद हुए, पुलिस सबसे पहले उसके घर पर पहुंची। पुलिस ने कैमरे की डीवीआर निकाली। लेकिन तब तक मीडिया वहां से फुटेज ले चुकी थी। पुलिस लीपापोती में लगी थी। लेकिन फुटेज वायरल हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि चिंकी, हिमांशु उर्फ काजू, निशांत उर्फ तातू और अमित फुटेज में हैं। 
दो बच्चे उठाकर बनाया दबाव 
सिविल लाइन पुलिस ने विजयनगर से दो बच्चों को उठाया है। जिनसे पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि इन बच्चों के रिश्तेदार ही आरोपी हैं। दबाव बनाने के लिए इनको उठाया गया है। सवाल उठता है कि आखिर बच्चों का क्या कसूर है। बच्चों को छुड़ाने के लिए उनके परिजनों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने बताया कि देर रात बच्चों को छोड़ दिया गया। 
फुटेज में कौन है वो महिला 
इस फुटेज में दो युवक हाथ में पिस्टल लेकर एक घर की तरफ दौड़ते हैं। जिनको दो युवक पकड़ते और वहां जाने से रोकते नजर आए। इस दौरान एक महिला भी अपने घर से बाहर आई। महिला से युवकों ने बातचीत की। वह महिला कौन है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। करीब आधे घंटेे तक युवक हथियार लहराते विजयनगर में घूमते रहे। 
पुलिस की लापरवाही 
लोगों ने बताया कि इस मामले में सिविल लाइन पुलिस की लापरवाही है। बृहस्पतिवार को सूरज यादव व चिंकी उर्फ राहुल पक्ष में विवाद हुआ था। पुलिस भी मौके पर गई थी। लेकिन कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को फिर दोनों में कहासुनी हुई और एक पक्ष ने गुंडागर्दी जैसा माहौल बनाया। पुलिस फिर गई थी, लेकिन खाली हाथ लौट आई। 

पुलिस टीम लगी है
एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार मामला दो पक्षों में पहले से चल रहा है। एक पक्ष के लोगों ने गुंडागर्दी जैसा माहौल बनाया है। सरेआम कई फायर भी किए हैं। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed