फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vigilance police station of Meerut zone made in Saket

साकेत में बना मेरठ जोन का विजिलेंस थाना

Fri, 03 Jul 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Vigilance police station of Meerut zone made in Saket
साकेत में बना मेरठ जोन का विजिलेंस थाना
विज्ञापन

मेरठ। साकेत स्थित उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) सेक्टर मेरठ कार्यालय को अब विजिलेंस थाने का दर्जा मिल गया है। भ्रष्टाचार के मामलों में इस थाने के क्षेत्राधिकार में मेरठ जोन के नौ जिले रहेंगे। दूसरे थानों के बजाय इसी थाने में अब भ्रष्टाचार और इससे संबंधित धाराओं के मुकदमे दर्ज होंगे।

एसपी विजिलेंस रवि शंकर निम ने बताया कि साल 1977 में इस कार्यालय की स्थापना हुई थी। इसके अंतर्गत मेरठ मंडल के मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़ के अलावा सहारनपुर मंडल के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले आते हैं। 30 जून 2020 को इस कार्यालय को थाने का दर्जा मिल गया। थाने में प्रभारी निरीक्षक का दायित्व रणवीर सिंह को सौंपा गया है। एसपी विजिलेंस ने बताया कि थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट की सुविधा शुरू होने से पीड़ित को विजिलेंस संबंधी केसों में कहीं दूसरी जगह चक्कर नहीं काटने होंगे। इस थाने में 15 निरीक्षकों के अलावा एक आशुलिपिक, 4 आरक्षी और 6 मुख्य आरक्षियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed