फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vighnaharta Ganesha is the god of wisdom and prosperity

बुद्धि, समृद्धि के देवता हैं विघ्नहर्ता गणेश

Tue, 02 Sep 2025 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Vighnaharta Ganesha is the god of wisdom and prosperity
गणपति बप्पा को लड्डू का भोग लगाते श्रद्धालु स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे के रामलीला मैदान में भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव के आठवें दिन गणपति बप्पा को श्रद्धालुओं ने विभिन्न वस्तुओं का भोग लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को गणेश चतुर्थी महोत्सव में कार्यक्रम की शुरुआत सतीश चंद्र मौर्य द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधिविधान से शुरू हुई। विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने गणपति बप्पा को विभिन्न वस्तुओं का भोग लगाया। भगवान गणेश बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता हैं। लगातार 11 दिनों तक साधक अपने-अपने घरों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन

आयोजक रणधीर नाथ उपाध्याय ने बताया कि शास्त्रों में गणेश चतुर्थी का विशिष्ट महत्व है। यह त्योहार हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस बार भी गणेश चतुर्थी से 11 दिनों तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। कस्बे के रामलीला मैदान में गणेश चतुर्थी महोत्सव का पूजा स्थल और भव्य पंडाल बनाया गया है। ताकि अधिक से अधिक भक्तजनों को गणपति की पूजा-अर्चना करने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। पूजा स्थल पर हर स्तर की व्यवस्था भक्तों के लिए की गई है। संध्या बेला में भजन व आरती के साथ भक्तों का हुजूम उमड़ा। इस अवसर पर गणपति बप्पा के उद्घोष के साथ ऐतिहासिक नगरी भक्ति में हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed