{"_id":"671c177fd2f842d8c203bb94","slug":"videos-of-girl-students-and-teachers-were-edited-and-made-viral-on-social-media-meerut-news-c-72-1-smrt1021-123508-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्राओं और शिक्षिकाओं के वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर किए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्राओं और शिक्षिकाओं के वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर किए वायरल
विज्ञापन
कंकरखेड़ा के एक कॉलेज का मामला, प्रबंधन को पूर्व छात्रों पर शक
इंस्टाग्राम पर बनाया फर्जी अकाउंट, साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। इंस्टाग्राम पर कंकरखेड़ा के एक कॉलेज का फर्जी अकाउंट बनाकर छात्राओं और शिक्षिकाओं के वीडियो एडिट कर शेयर कर दिए गए। छात्राओं और शिक्षिकाओं के फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट भी किए जा रहे हैं। इससे छात्राओं और शिक्षिका घबराई हुईं हैं। कॉलेज प्रबंधन ने पूर्व छात्रों पर शक जाहिर करते हुए साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कॉलेज प्रबंधक ने बताया कि किसी आरोपी ने इंस्टाग्राम पर कॉलेज की फर्जी आईडी बना ली है। कुछ छात्राओं और शिक्षिकाओं के वीडियो भी एडिट कर आरोपी ने पोस्ट कर दिए। छात्राओं व शिक्षिकाओं के फोटो पर अभद्र व आपत्तिजनक कमेंट किए जा रहे हैं। इससे छात्राओं और शिक्षिकाओं की बदनामी हो रही है। कॉलेज प्रबंधन को शक है कि पूर्व में 12वीं के छात्रों में से किसी ने यह हरकत की है।
आरोपी की आईडी की सपोर्ट में किसी समीर खान का नाम सोशल मीडिया पर प्रदर्शित हो रहा है। प्रबंधक ने पूर्व में 12वीं पास कर चुके छात्रों की सूची भी पुलिस को सौंपी है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।