फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   VIDEO VIRL: Wahid dies accident

Video Viral : कांवड़ियों की गाड़ी की चपेट में आने से वाहिद की मौत

Tue, 18 Jul 2017 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, देवबंद/सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, देवबंद/सहारनपुर Updated Tue, 18 Jul 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
VIDEO VIRL: Wahid dies accident
युवक की मौत के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरिद्वार जा रही कांवड़ियों की गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी शाहिद का पुत्र वाहिद (26) मंगलवार की सुबह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित यूनियन तिराहे के निकट से गुजर रहा था। इसी दौरान वह हरिद्वार जा रही कांवड़ियों से भरी एक गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम रामविलास यादव, सीओ सिद्धार्थ सिंह और कोतवाल पंकज त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा लोगों से घटना की जानकारी ली। इसी दौरान वाहिद के परिजन भी वहां पहुंच गए, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ ने बताया कि वाहिद राजमिस्त्री का काम करता था। मजदूरी के सिलसिले में ही यूनियन तिराहे के समीप से गुजरते समय वाहिद कांवड़ियों की गाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे गाड़ी के नीचे कुचले आने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा कार्रवाई नहीं करने के आश्वासन के बाद  पंचनामा भरकर उन्हें सौंप दिया गया। वाहिद 9 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वाहिद की आकस्मिक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बाद में परिजनों ने वाहिद को मजनूवाला रोड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। समाजसेवी सलीम कुरैशी ने बताया कि मृतक वाहिद के भाई कादिर की तरफ से कोतवाली में अज्ञात में तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन

घटना का वीडियो वायरल, अधिकारियों ने साधी चुप्पी

VIDEO VIRL: Wahid dies accident
ट्रक के नीच युवक (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कांवड़ियों से भरी गाड़ी की चपेट में आने से मोहल्ला लहसवाड़ा के युवक वाहिद की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मंगलवार की सुबह नगर के यूनियन तिराहे पर हुए इस हादसे की 18 सेकेंड की बनी वीडियो में युवक अचानक दौड़ता हुआ कांवड़ियों की गाड़ी के नीचे घुसता हुआ दिखाई पड़ रहा है। कुछ ही देर में उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। वीडियो देखने के बाद लोगों की जुबान से यही सुनने को मिला कि युवक ने जान बूझकर खुदकुशी की है। सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो की बाबत अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि वीडियो क्लिप के बारे में वह कुछ नहीं कहना चाहते हैं। यही बात कोतवाल पंकज त्यागी ने भी कही। अधिकारी घटना को मात्र हादसा बता रहे हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed