फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   video viral play satta, uproar in poilce

सट्टा खेलते वीडियो वायरल, पुलिस में मची खलबली

Tue, 18 Feb 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
video viral play satta, uproar in poilce
रोहटा। गांव रोहटा में बड़े पैमाने पर सट्टा खिलाए जाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस में खलबली मची है। लोगों के आरोप है पुलिस को काफी समय से इस मामले की जानकारी है। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घूम रही है।
विज्ञापन

दरअसल गांव रोहटा में सालों से सट्टे खिलाया जाता है। गांव के सैकड़ों लोग निश्चित स्थान पर सट्टा लगाने के लिए पहुंच जाते हैं। कुछ दिन पूर्व एक सट्टा माफिया ने दूसरे सट्टा माफिया का क्षेत्र कब्जा लिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनातनी है। सट्टा माफिया बड़ी मात्रा में लाखों रुपये का हेरफेर कर रहा है। लोगों का आरोप है कि मामले की पूरी जानकारी पुलिस के पता है। दोनों पक्षों में तनातनी की आशंका के चलते बड़ी घटना हो सकती है। कुछ दिन पूर्व सट्टा खेल रहे लोगों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो खलबली मच गई। वहीं, सट्टा माफियाओं में हड़कंप मच है। अब किरकिरी होते देख पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई है। वहीं, वीडियो के बाद सट्टा माफिया के दोनों पक्ष भिड़ने को तैयार है। जिससे बड़ी घटना हो सकती है। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed