{"_id":"595658544f1c1b31788b4788","slug":"video-viral-love-marriage-young-married-couple-asking-for-support-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video Viral: भागकर की थी लव मैरिज, अब सोशल मीडिया पर मांग रहे जान की भीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video Viral: भागकर की थी लव मैरिज, अब सोशल मीडिया पर मांग रहे जान की भीख
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 30 Jun 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रेमी युगल अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। वो कह रहे हैं कि वे बालिग हैं और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में खतौली क्षेत्र के एक प्रेमी युगल ने घर से फरार हो होकर कोर्ट मैरिज कर ली है। दोनों एक ही समुदाय से हैं और अलग-अलग समाज से ताल्लुक रखते हैं। इन दोनों ने मिलकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें युवती ने अपने परिजनों पर दोनों की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा के लिए मदद मांगी है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से कुछ दिन पूर्व एक प्रेमी युगल घर से फरार हो गया था। बृहस्पतिवार को इन दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया, जिसमें इन दोनों ने बताया कि वे बालिग हैं और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। अब वे पति-पत्नी के रूप में खुश हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक के विरुद्ध थाने में युवती के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/