फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video sent to her husband after misbehaving 

मौलवी ने महिला से किया दुष्कर्म, पति को भेज दी रेप की वीडियो

Sun, 26 Mar 2017 03:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 26 Mar 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
Video sent to her husband after misbehaving 
picture
मुजफ्फरनगर में दुष्कर्म की वीडियो बनाकर उसे वायरल करने पर पुलिस ने एक मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना ने महिला के पति को अश्लील वीडियो भेजा है। पीड़िता का कहना है कि झाड़-फ़ूंक के बहाने मौलाना ने दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाई थी। हालांकि मौलाना का यह भी कहना है कि उसने महिला से शादी कर रखी है और वह उसकी पत्नी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के विकासनगर के एक क्षेत्र निवासी पीड़िता का निकाह तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। निकाह के बाद पीड़िता को एक बच्चा भी पैदा हुआ। पीड़िता के पति को काफी दिनों से फोन आ रहा था कि तुम्हारी पत्नी पहले मेरी पत्नी थी। तुमने बगैर तलाक के इससे शादी कर ली है। पति ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आरोपी ने महिला के साथ अपने संबंधों की वीडियो पति और उसके अन्य रिश्तेदारों को वायरल कर दी। वीडियो वायरल होते ही पीड़िता परेशान हो गई। दंपति ने मामले की शिकायत तितावी पुलिस से कर दी।
विज्ञापन














 

मस्जिद के इमाम असलम पुत्र सगीर गिरफ्तार

Video sent to her husband after misbehaving 
picture
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए विकासनगर क्षेत्र के गांवढकरानी निवासी देहरादून के हरपटपुर मस्जिद के इमाम असलम पुत्र सगीर को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने बताया कि मां, उसका भाई और बहन अक्सर बीमार रहते थे। उनके उपचार के लिए वह मौलाना से 2013 में मिली थी। झाड़-फूंक के बहाने उसने मुझे कुछ ताबीज देकर शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि तभी से आरोपी यौन शोषण करता आ रहा है। इसी दौरान धोखे से उसने मेरी वीडियो भी बना ली। कुछ दिन बाद भाई की मौत हो गई, तो आरोपी मौलाना ने पीड़िता से उसकी बहन से मिलाने की बात कही। पीड़िता ने आरोपी की बात मानने से इंकार कर दिया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देनी शुुरू कर दी। इसी  बीच परिजनों ने पीड़िता का तितावी क्षेत्र में निकाह कर दिया। आरोपी ने फिर दबाव बनाना शुरू कर दिया और तीन दिन पूर्व पति के मोबाइल पर वीडियो डाल दी। वीडिय़ो देखने के बाद दंपति ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की ठानी। शुक्रवार को आरोपी ने पीड़िता को देहरादून बुलाया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने विवाहिता से पहले से ही कोर्ट मैरिज कर रखी है। वह मेरे साथ धोखा कर रही थी, इसलिए उसकी क्लिप वायरल की है।        




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed